फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mumbai indians batting coach backs struggling Ishan kishan and rohit sharma for upcoming matches

IPL 2022: ईशान किशन और रोहित शर्मा को मिला रोबिन सिंह का साथ, मुंबई के बल्लेबाजी कोच ने यूं बढ़ाया हौसला

Fri, 29 Apr 2022 06:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 29 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के सभी रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। हालांकि टीम के बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह ने टीम और उसके खिलाड़ियों के लिए आगे के मैचों के लिए हौसला बढ़ाया है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Mumbai indians batting coach backs struggling Ishan kishan and rohit sharma for upcoming matches
रोहित शर्मा और ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार की टीम को उसके शुरुआत के सभी आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के सलामी बल्लेबाज और नीलामी में सबसे महंगे रहे ईशान किशन की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा और टीम के अन्य स्टार खिलाड़ी भी अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मुंबई के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के सभी रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। हालांकि टीम के बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह ने टीम और उसके खिलाड़ियों के लिए आगे के मैचों के लिए हौसला बढ़ाया है। 

विज्ञापन


रॉबिन ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "यह बहुत सरल है। हमने एक टीम के रूप में एक साथ प्रदर्शन नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "अगर आप हमारे ज्यादातर मैचों पर नजर डालें तो हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह एक ऐसा प्रारूप है जहां आपको पूरे मैच में लगातार निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है, चाहे आप बल्लेबाजी करें या फिर गेंदबाजी। यह केवल 20 ओवर का मामला नहीं है, यह कुल 40 ओवर का मुकाबला है, और यह कुछ ऐसा है जिसे हमने एक साथ नहीं किया है। हम ऐसा करने की उम्मीद कर रहे हैं।" 

विज्ञापन

साकारात्मक समाप्ति करना चाहते हैं

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, "हम बहुत, बहुत करीब रहे हैं। मुझे लगता है कि चेन्नई मैच शायद वो उदाहरण था जिसे हम जीतना चाहते हैं। दुर्भाग्य से, हम वो मैच हार गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है, हम इसे समझते हैं। आगे का रास्ता वास्तव में सकारात्मक समाप्ति करने की तरफ जाता है। हम इसे समझते हैं। हम जीतना चाहते हैं; ज्यादातर लोग जीतने के लिए तैयार हैं। हममें अभी भी जीतने की भूख है और फ्रेंचाइज़ी के नजरिए से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम फ्रेंचाइज़ी को गौरवान्वित करें।"

टीम के कुछ बदलाव किए जाने थे

रॉबिन ने स्वीकार किया कि कुछ बदलाव किए जाने थे, जिनके भरोसे आईपीएल 2022 को अच्छी तरह से खत्म करने का भरोसा था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि हमने अच्छा नहीं किया है, ठीक है अब यह हो गया है। हम यहां से यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि हम स्थिति को कैसे सुधार सकते हैं और वास्तव में किस तरह एक अच्छे नोट पर समाप्त कर सकते हैं।"

विज्ञापन

ईशान से फॉर्म में वापसी की उम्मीद

रॉबिन ने ईशान किशन की फॉर्म पर बात की। उन्होंने कहा, "विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह अपने पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बना पाए। उन्होंने कहा, "हमने कुछ चीजों को देखा है। हमें लगता है कि वह सुधार कर सकता है। जाहिर है यह मैच के दौरान बेहतर होने के बारे में है। जैसा कि आप जानते हैं, उसने बहुत अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन वह थोड़ा डगमगा गया। हमने पूरे टूर्नामेंट पर फिर से गौर किया, हमने कुछ चीजों पर ध्यान दिया और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह उसी तरह की फॉर्म में वापस आएगा, जैसे कि उसने शुरुआत की थी।"

रोहित के साथ सुधार पर काम, बड़ी पारी की उम्मीद

इस बीच, कप्तान रोहित शर्मा पूरे टूर्नामेंट में गेंद को शानदार ढंग से प्रहार कर रहे हैं, और भले ही वह बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच रहे हैं, जैसा कि वह किया करते थे लेकिन रॉबिन ने महसूस किया कि रोहित को ऐसी एक पारी की दरकार है, जिसके लिए उन्होंने कप्तान के साथ काम किया है। 

रॉबिन ने समझाया, "एक बल्लेबाज के रूप में आपको उस पर ध्यान देने की जरूरत है। जो आपको लगता है कि वो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि उसने बहुत काम किया है। हमने उसके साथ, नेट्स पर, मैदान पर बहुत समय बिताया है और मुझे लगता है कि ईशान किशन की तरह, हमने उसकी समस्या को देख लिया है कि उसे क्या करना है। एक व्यक्ति के तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर, एक सीनियर बल्लेबाज के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी जानता है। इसलिए उसने इसके लिए अपना हाथ बढ़ाया है और मुझे पूरा यकीन है कि वह बहुत मजबूती से वापसी करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed