फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs PBKS: दिल्ली से पिछली हार का हिसाब चुकाने उतरेगा पंजाब, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

Mon, 16 May 2022 06:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 May 2022 06:01 PM IST
सार

दिल्ली के ओपनर डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अस्वस्थ चल रहे पृथ्वी शॉ की अनुपस्थिति में हालांकि वॉर्नर के दूसरे सलामी जोड़ीदार के रूप में श्रीकर भरत और मनदीप सिंह प्रभावित नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs DC Playing 11 Prediction Today Match 64, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें सोमवार को यहां आईपीएल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।  दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को नौ विकेट से मात दी थी। ऐसे में अब पंजाब की टीम अपनी इस हार का बदला लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी।


पंजाब की टीम 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर चल रही है, जबकि कैपिटल्स भी इतने ही अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के कारण पांचवें स्थान पर है। कैपिटल्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया था। पंजाब की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने में सफल रही थी।

दोनों ही टीमों ने 12 मैच खेलकर छह मुकाबलों में जीत हासिल की है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली का नेट रनरेट +0.210 है, तो वहीं पंजाब का नेट रनरेट +0.023 है। जो टीम आज का मुकाबला बड़े अंतर से जीतेगी, उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी।
IPL 2022 PBKS vs DC Playing 11 Prediction Today Match 64, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
डेविड वॉर्नर हैं लय में
दिल्ली के ओपनर डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अस्वस्थ चल रहे पृथ्वी शॉ की अनुपस्थिति में हालांकि वॉर्नर के दूसरे सलामी जोड़ीदार के रूप में श्रीकर भरत और मनदीप सिंह प्रभावित नहीं कर पाए हैं। टायफायड से पीड़ित रहे पृथ्वी को हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

देखना है कि क्या वह इतने फिट हैं कि सोमवार को मैच में उतर पाएंगे। टीम का प्रदर्शन कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा। राजस्थान के खिलाफ वह ज्यादा देर नहीं टिक पाए। अभी तक इस सत्र में उन्होंने वह मैच जिताऊ पारी नहीं खेली है जिसके लिए वह मशहूर हैं।
IPL 2022 PBKS vs DC Playing 11 Prediction Today Match 64, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
रोवमन पॉवेल बड़े शॉट लगाने में माहिर है और दूसरे छोर से सहयोग मिलने पर वह एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी आक्रमण में कैगिसो रबादा हैं जिन्होंने इस सत्र में तेज गेंदबाजों में सर्वाधिक विकेट लिए हैं। इसके अलावा चेतन सकारिया और एनरिच नोर्त्जे हैं, हालांकि शार्दुल ठाकुर खर्चीले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs DC Playing 11 Prediction Today Match 64, Captain and Vice-Captain
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
धवन-बेयरस्टो दिला सकते हैं मजबूत शुरुआत
पंजाब के पास शिखर धवन के साथ जॉनी बेयरस्टो हैं जो शीर्ष क्रम पर आने के बाद अपनी लय में आ गए हैं। इसके अलावा भानुका राजपक्षे हैं। लियाम लिविंगस्टोन तो लगातार अच्छा कर रहे हैं। लियाम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली थी।

धवन 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं और अहम मैच में वह अहम पारी खेल सकते हैं। कप्तान मयंक फॉर्म में नहीं है लेकिन सोमवार को उन पर बेहतर करने का दबाव होगा। गेंदबाजी में अर्शदीप काफी किफायती हैं। राहुल चाहर को रनों पर अंकुश रखना होगा।  
विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs DC Playing 11 Prediction Today Match 64, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, केएस भरत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्ट्जे, चेतन सकारिया।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed