{"_id":"62305f45863ef015950a196d","slug":"ipl-2022-suryakumar-yadav-unlikely-to-be-available-in-1st-match-of-mumbai-indians-against-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में नहीं मिलेगा सूर्यकुमार यादव का साथ, इस वजह से रह सकते हैं बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में नहीं मिलेगा सूर्यकुमार यादव का साथ, इस वजह से रह सकते हैं बाहर
Wed, 16 Mar 2022 11:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:05 AM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इस बार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी लेकिन उस मैच में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के खेलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इस बार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी लेकिन उस मैच में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के खेलने की उम्मीद नहीं है। मुंबई ने आईपीएल 2022 से पहले यादव को मोटी रकम के साथ रिटेन किया था। हालांकि, वह इस वक्त चोटिल हैं और ऐसे में उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अहम सदस्य हैं और अकेले दम पर टीम को कई मैच जीता चुके हैं। उन्होंने हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम की तरफ से भी शानदार प्रदर्शन किया हैं। ऐसे में उनके नहीं रहने से टीम को थोड़ी मुश्किलें हो सकती हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 27 मार्च को होने वाले टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव आईपीएल के मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उनके हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है, जो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान हुआ था। इस चोट से उबरने में सूर्यकुमार यादव को अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
हालांकि, माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव दो अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।