फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: AB de Villiers Predicts Gujarat Titans To Win IPL 2023, Not Virat Kohli and Duplessis RCB

IPL 2023: RCB नहीं, एबी डिविलियर्स की नजर में यह टीम बन सकती है चैंपियन, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 06 Apr 2023 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जा चुके डिविलियर्स यह तो चाहते हैं कि उनकी टीम (RCB) विजेता बने, लेकिन उन्होंने संभावना जताई है कि यह टीम दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है।

विज्ञापन
IPL 2023: AB de Villiers Predicts Gujarat Titans To Win IPL 2023, Not Virat Kohli and Duplessis RCB
एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं और आगे के मुकाबले और भी दिलचस्प रहने वाले हैं। कई टीमों ने अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, वहीं कई टीमें स्लो स्टार्टर्स रही हैं। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की और आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत ने आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के चेहरे पर भी मुस्कान ला दिया। हालांकि, डिविलियर्स ने किसी और टीम को इस साल के आईपीएल का संभावित विजेता बताया है।
विज्ञापन

आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जा चुके डिविलियर्स यह तो चाहते हैं कि उनकी टीम (RCB) विजेता बने, लेकिन उन्होंने संभावना जताई है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लगातार दूसरे साल आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है। गुजरात ने आईपीएल 2022 भी जीता था।

IPL 2019: RCB batsman AB de Villiers believes fining captains is not the  solution for slow over-rate
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित विजेता के बारे में पूछे जाने पर डिविलियर्स ने कहा- कहना बहुत कठिन है। काफी समय पहले मैंने आईपीएल ऑक्शन के दौरान कहा था कि गुजरात टाइटंस बैक-टू-बैक खिताब जीतने वाली है। मैं उस पर टिका रहूंगा, भले ही मैं चाहता हूं कि आरसीबी जीत जाए। पिछले साल से मैंने महसूस किया है कि आरसीबी के पास वास्तव में एक बेहतरीन टीम है। यह टीम बहुत अच्छी तरह से संतुलित है। उनके पास पर्याप्त शक्ति है। उम्मीद है इस साल आरसीबी विजेता बने।
विज्ञापन

एबी डिविलियर्स का कहना है कि आईपीएल और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली इस सीजन में तनावमुक्त और खुश दिखाई दिए हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी से आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। कोहली 2021 में आरसीबी की कप्तानी से हट गए थे। तब से फाफ डुप्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

Gujarat Titans Beat Rajasthan Royals To Win IPL: Here's How The World  Reacted | Cricket News

हाल के वर्षों में कोहली की बल्लेबाजी में क्या बदलाव देखा है, इसके जवाब में डिविलियर्स ने कहा- मैंने बहुत बदलाव नहीं देखा है। सब कुछ पहले की तरह है। तकनीक ठोस दिखती है। उन्हें क्रीज पर अच्छा संतुलन मिला है। वह अभी भी विकेटों के बीच एक व्यस्त खिलाड़ी हैं। वह मैदान पर अपनी ऊर्जा दिखाते हैं। मुझे बस लगता है कि इस सीजन कोहली ताजा दिख रहे हैं। मैंने उनके कुछ इंटरव्यू देखे हैं जहां वह पहले से ज्यादा हंस रहे हैं।

डिविलियर्स ने कहा- मुझे लगता है कि पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ने से कोहली को आराम मिला है। वह एक शानदार कप्तान थे, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और आईपीएल में भी लंबे समय तक ऐसा किया, जो चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको कभी भी समय नहीं मिलता है। ऐसे में खिलाड़ी चिल करें या परिवार के साथ समय बिताएं या कुछ दोस्तों के साथ हंसें। मुझे लगता है कि इस सीजन के लिए उनका यही मंत्र है। बस बाहर जाना और मजे करना और मुस्कुराते रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed