{"_id":"644fae74f206b845020ef588","slug":"ipl-2023-big-blow-to-rcb-david-willey-out-of-whole-season-former-csk-star-kedar-jadhav-got-chance-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: आरसीबी को बड़ा झटका, यह इंग्लिश तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, सीएसके के पूर्व स्टार को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: आरसीबी को बड़ा झटका, यह इंग्लिश तेज गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर, सीएसके के पूर्व स्टार को मिला मौका
Mon, 01 May 2023 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 May 2023 05:56 PM IST
सार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार केदार जाधव के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
केदार जाधव और डेविड विली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम इस सीजन भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है। टीम ने अब तक आठ में से चार मैच जीते हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। अभी टीम को लीग राउंड में कम से कम छह मैच और खेलने हैं। इससे पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में आरसीबी के लिए चार मैच खेले और तीन विकेट लिए। विली की जगह सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार केदार जाधव के नाम की घोषणा की। बाकी सीजन के लिए केदार आरसीबी की टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
2010 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले जाधव ने अब तक 93 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम 1,196 रन हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज केदार, जो पहले भी 17 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें अब फिर से आरसीबी ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में शामिल किया है। 38 वर्षीय महाराष्ट्र के ऑलराउंडर ने भारत के लिए 73 वनडे मैचों में 1,389 रन बनाए हैं और अपने ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 27 विकेट भी लिए हैं।
केदार ने ने भारत के लिए नौ टी20 भी खेले जिसमें उन्होंने 58 रन बनाए। उन्हें इस साल ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। वह फिलहाल मराठी कमेंट्री पैनल में शामिल थे। अब वह बैंगलोर के लिए खेलते दिखेंगे।