{"_id":"664a07da0d6577cf090051f9","slug":"ipl-2024-abhishek-sharma-new-six-master-of-ipl-41-sixes-this-season-broke-virat-kohli-record-srh-vs-pbks-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: अभिषेक आईपीएल के नए 'सिक्स मास्टर', इस सीजन लगा चुके 41 छक्के, विराट का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: अभिषेक आईपीएल के नए 'सिक्स मास्टर', इस सीजन लगा चुके 41 छक्के, विराट का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Sun, 19 May 2024 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 May 2024 07:38 PM IST
सार
अभिषेक ने पारी के दौरान चौथा छक्का लगाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किसी भारतीय द्वारा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट के ही नाम था।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 में रविवार को आखिरी डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का बल्ला एकबार फिर चला। उन्होंने 21 गेंद में आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद को पारी की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि, अभिषेक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। वह 28 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। इन छह छक्कों के साथ ही अभिषेक ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय के विराट कोहली के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
अभिषेक ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड
अभिषेक ने पारी के दौरान चौथा छक्का लगाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किसी भारतीय द्वारा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट के ही नाम था। उन्होंने 2016 सत्र में 38 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक के नाम आईपीएल 2024 में 41 छक्के हैं। यह टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में अभिषेक का यह रिकॉर्ड और बढ़ सकता है। वहीं, विराट भी अपने 2016 वाले रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। वह इस सीजन अब तक 37 छक्के लगा चुके हैं और अपने पुराने रिकॉर्ड को सुधारने की दहलीज पर हैं। दो छक्के लगाते ही विराट अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आरसीबी ने शनिवार को चेन्नई को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। ऐसे में विराट के पास अभी मौके हैं।

अभिषेक ने 41 छक्कों के लिए 223 गेंदें खेलीं
विराट ने इस सीजन 37 छक्कों के लिए 455 गेंदें खेली हैं। वहीं, अभिषेक ने 41 छक्कों के लिए 223 गेंदें खेली हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट के साथ ऋषभ पंत हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली से खेलते हुए एक सीजन में 37 छक्के लगाए थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे ने 2023 में 35 छक्के लगाए थे। वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के (41) लगाने का रिकॉर्ड भी फिलहाल अभिषेक के नाम ही है। वह इस सीजन अब तक 13 पारियों में 209 के स्ट्राइक रेट से 467 रन बना चुके हैं। वहीं, विराट दूसरे, निकोलस पूरन 36 छक्कों के साथ तीसरे, हेनरिक क्लासेन 33 छक्कों के साथ चौथे और सुनील नरेन 32 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

SRH के लिए एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के
| बल्लेबाज | छक्के | साल |
|---|---|---|
| अभिषेक शर्मा | 41 | 2024 |
| हेनरिक क्लासेन | 33 | 2024 |
| डेविड वार्नर | 31 | 2016 |
| ट्रैविस हेड | 31 | 2024 |