{"_id":"65ab98556db32f96df0f9d0a","slug":"ipl-2024-good-news-for-rcb-team-explosive-batter-will-jacks-scores-century-in-41-balls-in-sa20-league-2024-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: विराट की RCB टीम के लिए खुशखबरी, इस विस्फोटक बल्लेबाज ने SA20 लीग में 41 गेंद में जड़ा शतक, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: विराट की RCB टीम के लिए खुशखबरी, इस विस्फोटक बल्लेबाज ने SA20 लीग में 41 गेंद में जड़ा शतक, जानें
Sat, 20 Jan 2024 03:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:24 PM IST
सार
आरसीबी के फैंस आईपीएल के आगामी सत्र में जैक्स को देखने के लिए उत्साहित हैं। वह पिछले साल चोट के कारण टूर्नामेंट में खेलने से चूक गए थे। जैक्स की बात करें तो उन्होंने अभी तक 146 टी20 में 158.72 के स्ट्राइक रेट से 3892 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विल जैक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मौजूदा एसए20 लीग में पहली जीत दर्ज की। जैक्स इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। जैक्स ने 41 गेंदों में शतक के दौरान नौ छक्के और आठ चौके लगाए। उनकी पारी ने कैपिटल्स को 204/9 के स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने शतकीय पारी के बाद दो विकेट भी लिए। इसकी मदद से प्रिटोरिया ने डरबन सुपर जायंट्स पर 17 रन की जीत दर्ज की। फैंस ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में अपने ऑलराउंडर शो के लिए जैक्स की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की।
विज्ञापन
आरसीबी के फैंस आईपीएल के आगामी सत्र में जैक्स को देखने के लिए उत्साहित हैं। वह पिछले साल चोट के कारण टूर्नामेंट में खेलने से चूक गए थे। जैक्स की बात करें तो उन्होंने अभी तक 146 टी20 में 158.72 के स्ट्राइक रेट से 3892 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 45 विकेट भी लिए हैं। मूल रूप से वह ऑफ स्पिनर हैं। 15 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। उनका इकोनॉमी रेट 7.35 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच की बात करें तो कैपिटल्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की। जैक्स ने अपने शतक के अलावा 19 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। आईपीएल 2023 से पहले खिलाड़ियों की नीलामी में जैक्स को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग करते हुए उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई थी और पिछले साल लीग से बाहर हो गए थे। आरसीबी ने आईपीएल 2023 के लिए जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को साइन किया था।
इसके बाद आईपीएल प्लेयर्स ऑक्शन 2024 के दौरान जैक्स को आरसीबी ने रिटेन किया था, लेकिन ब्रेसवेल को रिलीज कर दिया था। आरसीबी पिछले सीजन में छठे स्थान पर रही थी, जिसमें उसने सात जीते और सात हारे। वे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भांडगे, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, वैशाख विजयकुमार।
रिलीज खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: मयंक डागर, कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस से ट्रेड)।
रिलीज खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: मयंक डागर, कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस से ट्रेड)।