फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Harshal Patel broke his silence after released by RCB franchise, pens emotional post, said this

IPL 2024: 'RCB के साथ पिछले तीन साल...', फ्रेंचाइजी ने टीम से निकाला तो हर्षल पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Tue, 28 Nov 2023 06:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Nov 2023 06:57 PM IST
सार

आईपीएल 2023 में हर्षल ने 9.66 की इकोनॉमी रेट के साथ 14 विकेट लिए। हालांकि, टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2021 में था जब उन्होंने 15 मैचों में 32 विकेट हासिल किए और पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024: Harshal Patel broke his silence after released by RCB franchise, pens emotional post, said this
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम ने हर्षल पटेल को रिलीज कर दिया है। रविवार को रिलीज और रिटेन होने वाले खिलाड़ियों का नाम बताने का आखिरी दिन था। उसके दो दिन बाद 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। हर्षल ने कहा कि उनके पास फ्रेंचाइजी के लिए आभार जताने के अलावा कुछ नहीं है। हर्षल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ पिछले तीन साल उनके लिए अविश्वसनीय रहे हैं। उन्होंने कठिन समय में साथ खड़े रहने के लिए सभी को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन

हर्षल ने टीम के साथ बिताए गए कुछ अच्छे पल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुई कुछ खास यादों को साझा करना चाहता हूं। पिछले तीन साल मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। मैं टीम के उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मेरे दिल में कृतज्ञता के अलावा कुछ नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Harshal Patel (@harshalvp23)

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2023 में हर्षल ने 9.66 की इकोनॉमी रेट के साथ 14 विकेट लिए। हालांकि, टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2021 में था जब उन्होंने 15 मैचों में 32 विकेट हासिल किए और पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आरसीबी ने आईपीएल 2024 से पहले रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन

आरसीबी के रिलीज किए गए खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मौजूदा स्क्वॉड: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, मनोज भंडागे, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विषक विजय कुमार, विल जैक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed