IPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा 'बड़े मियां-छोटे मियां' का दम, जानें कौन-कौन से सितारे बिखेरेंगे चमक
आईपीएल के रोमांच के लिए क्रिकेट फैंस पूरा साल इंतजार करते हैं, लेकिन उनका यह इंतजार अब बस समाप्त होने को है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले से होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधे घंटे की देरी से शुरू होगा मैच
आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। आमतौर पर आईपीएल के मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी जिस कारण आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला आधे घंटे की देरी से यानी रात आठ बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।
शाम साढ़े छह बजे शुरू होगी सेरेमनी
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज शानदार होने जा रहा है। इसके लिए आयोजकों ने काफी तैयारियां की है जिसमें कई बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और वहां मौजूद खिलाड़ियों का मन मोह लेंगे। मैच से पहले होने वाला यह रंगारंग कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा और करीब आधे घंटे तक चलेगा।
The stage is set, the lights are bright, and the stars are ready to shine at the #TATAIPL 2024 Opening Ceremony! 🎉🥳
Get ready for an unforgettable fusion of cricket and entertainment ft. a stellar lineup! ✨
🗓22nd March
⏰6:30 PM onwards pic.twitter.com/7POPthFITx— IndianPremierLeague (@IPL) March 20, 2024
बॉलीवुड के गानों पर थिरकेंगे सितारे
ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम भी प्रस्तुति देंगे। एआर रहमान और सोनू निगम देशभक्ति गानों के अलावा बॉलीवुड के गीतों से माहौल मनोरंजक बनाएंगे, जबकि अक्षय और टाइगर की 'बड़े मियां-छोटे मियां' की जोड़ी भी अपना जलवा बिखेरेगी। पिछले साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में रस्मिका मंधाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने अपने प्रदर्शन से दर्शर्कों का मन मोह लिया था।