IPL 2025: शतक के साथ सत्र का आगाज करने वाले ईशान किशन का बल्ला तीन पारियों में खामोश; फैंस ने लगाई लताड़
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन गुरुवार को एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें वैभव अरोड़ा ने पारी के तीसरे ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके।

विस्तार

बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने इस सत्र के अपने पहले मैच में शतक के साथ आगाज किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। किशन ने महज 45 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक इसी मैच में बनाया था। माना जा रहा था कि 26 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन से अपनी पिछली फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को करारा जवाब देंगे। हालांकि, पिछली तीन पारियों में वह सिर्फ चार रन बना सके हैं। यही कारण है कि अब फैंस का गुस्सा उनपर फूट पड़ा है।
Nature lover Ishan Kishan in last three innings this IPL:
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 3, 2025
-0(1)
-2(5)
-2(5) pic.twitter.com/fRSV9h4Cjl
Ishan Kishan scores in the last 3 games.
— Anurag™ (@Samsoncentral) April 3, 2025
2(5) vs KKR
2(5) vs DC
0(6) vs LSG
Saarr where is my central contract saaarrrrr pic.twitter.com/eDGoAznb9p
Ishan Kishan 2(5) 🤣🤣#srhvskkrpic.twitter.com/JEem5yMkm4
— RCBian 𝕏 (@FierceZen82) April 3, 2025
Someone said Ishan Kishan can be Travis Head of India very well said because both are bunny of Mitchell Starc and Vaibhav Arora. pic.twitter.com/cyBLHujRPl
— the_maritzburg_mamba (@mr_xyz_93) April 3, 2025
Travis Head
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) April 3, 2025
Abhishek Sharma
Ishan kishan #KKRvsSRH pic.twitter.com/vJ5vUtYdUP
Ishan kishan was never a good player he is a flat track bully and just a luck merchant
— Ansh Shah (@asmemesss) April 3, 2025
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान पहली बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? MCA ने जारी किया बयान, जानिए