{"_id":"686cfd29a931b9e3730933aa","slug":"virat-kohli-says-tennis-players-regularly-handle-pressure-that-s-comparable-to-india-s-wc-games-vs-pakistan-2025-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: कोहली ने भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना टेनिस से की, बोले- इसी तरह के दबाव से गुजरते हैं खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: कोहली ने भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना टेनिस से की, बोले- इसी तरह के दबाव से गुजरते हैं खिलाड़ी
Tue, 08 Jul 2025 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:43 PM IST
सार
कोहली हाल ही में वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का मुकाबला देखने पहुंचे थे। कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेनिस खिलाड़ियों की तुलना भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से की है। कोहली का कहना है कि टेनिस खिलाड़ी हर सप्ताह उसी तरह के दबाव से गुजरते है जिसकी तुलना क्रिकेट में विश्व कप के नॉकआउट और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच से की जा सकती है। कोहली हाल ही में वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का मुकाबला देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कोहली बोले- टेनिस खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करता हूं
कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है और अब वह भारत के लिए वनडे में ही खेलते हैं। भारतीय टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, मुझे लगता है दोनों खेलों में यह अनुभवी (दबाव की स्थितियों में) एक जैसा हो सकता है। हम टेनिस खिलाड़ियों के जैसे दबाव का सामना भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच में या विश्व कप के सेमीफाइनल या फाइनल में महसूस करते है। ये खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक बहुत अधिक दबाव का सामना करते है। मैं टेनिस खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि वे धैर्य के साथ खेलते हैं और अपनी फिटनेस और मानसिक मजबूती को बनाए रखते हैं।

कोहली ने कहा कि मैच के लगातार बदलते स्वरूप के कारण क्रिकेटरों को मैदान पर अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, अलग-अलग खेलों की अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। क्रिकेट में एक चुनौती यह है कि आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। आप सुबह अभ्यास करते हैं और फिर वापस आकर ड्रेसिंग रूम में इंतजार करते हैं क्योंकि आपको नहीं पता होता कि आप कब बल्लेबाजी करने वाले हैं। टेनिस में शायद परिस्थितियों का बेहतर आभास होता है। आपको पता होता है कि आप किस स्थिति में जा रहे हैं।
कोहली का मानना है कि क्रिकेट में टेनिस के मुकाबले वापसी का कम मौका मिलता है। उन्होंने कहा, क्रिकेट में बल्लेबाजी से जुड़ी एक और चुनौती यह है कि आपको सिर्फ एक मौका मिलता है। आपके पास वापसी करने के ज्यादा मौके नहीं होते हैं। आप एक गलती करते हैं और बाकी दिन आप बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। लेकिन टेनिस में खिलाड़ी दो सेट गंवाने के बाद भी वापसी कर जीत सकते हैं।