{"_id":"67d91ef02de96d7c1f048b41","slug":"ipl-2025-most-player-of-the-match-in-ipl-record-virat-kohli-rohit-sharma-stats-list-of-man-of-the-match-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: रोहित-कोहली के पास ये विशेष उपलब्धि हासिल करने का होगा मौका, डिविलियर्स और गेल को छोड़ सकते हैं पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: रोहित-कोहली के पास ये विशेष उपलब्धि हासिल करने का होगा मौका, डिविलियर्स और गेल को छोड़ सकते हैं पीछे
Tue, 18 Mar 2025 12:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:51 PM IST
सार
आईपीएल 2025 के दौरान रोहित और कोहली के पास इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड हासिल करने का मौका रहेगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : ANI
Please wait...
विस्तार
आईपीएल 2025 सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और अब इसे शुरू होने में चार दिन का समय शेष रह गया है। हर बार आईपीएल में नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं और कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो इस लीग से अपना पहचान स्थापित करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं जो उपलब्धियां हासिल करने के करीब हैं। ऐसे ही भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं जो इस आईपीएल सीजन एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे कोहली
आईपीएल के आगामी सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है जिसका पहला मुकाबला आरसीबी और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। पहले मैच से पूर्व कोहली ने तैयारियां की और बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बल्लेबाजी करते नजर आए थे। कोहली ने नेट्स पर थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास किया था। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और उनकी नजरें आईपीएल में भी यही फॉर्म बरकरार रखने की होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोहली कुछ दिन के ब्रेक पर थे इसलिए वह आरसीबी के साथ देरी से जुड़े।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर, मुंबई, सनराइजर्स के पास संतुलित आक्रमण, विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका का फायदा उठाएंगी टीमें

रोहित जल्द टीम से जुड़ेंगे
दूसरी ओर, रोहित शर्मा भी मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौट आए हैं और वह जल्द ही अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे। मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पांच खिताब जीते हैं, लेकिन अब टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है।

सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने की दौड़ में शामिल 'Ro-Ko'
आईपीएल 2025 के दौरान रोहित और कोहली के पास इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड हासिल करने का मौका रहेगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है। दूसरे स्थान पर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं जो 22 बार यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः रोहित और कोहली शामिल हैं। रोहित ने 19, जबकि कोहली 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। डिविलियर्स और गेल दोनों ही अब आईपीएल नहीं खेलते हैं, ऐसे में रोहित-कोहली के पास इस लिस्ट में शीर्ष पर अपना दावा मजबूत करने का अच्छा मौका रहेगा।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौटे रोहित, परिवार की फोटो लेने पर हुए नाराज; देखें वीडियो

सभी टीमों को ग्रुप चरण में 14-14 मैच खेलने हैं। अगर रोहित सात मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे तो वह डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। वहीं कोहली को शीर्ष पर पहुंचने के लिए आठ बार किसी मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आंकड़ों में फासला भले ही कम नजर आता हो, लेकिन हकीकत में एक ही आईपीएल सत्र में ऐसा कर पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सर्जरी के बाद कप्तान संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, विकेटकीपिंग करने पर अब भी संशय बरकरार

कोहली के नाम है सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड
कोहली अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उनके प्रशंसकों के साथ आरसीबी को भी उम्मीद होगी कि इस स्टार बल्लेबाजी की फॉर्म आईपीएल 2025 में भी जारी रहे। कोहली के नाम इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने आईपीएल करियर में 705 चौके लगाए हैं और वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 700 चौके लगाने का आंकड़ा पार किया है। उनके बाद दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 663 और तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 599 चौके लगाए हैं। रोहित एक चौका लगाते हुए आईपीएल में 600 या इससे अधिक चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।