फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs RR Virat kohli hits 50+ score against rajasthan royals records chris gayle babar azam

RCB vs RR: विराट कोहली टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा

Thu, 24 Apr 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 24 Apr 2025 08:50 PM IST
सार

विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs RR Virat kohli hits 50+ score against rajasthan royals records chris gayle babar azam
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा कोहली ओपनिंग करते हुए इस प्रारूप में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

बाबर आजम से आगे निकले कोहली
बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 32 गेंदों में मौजूदा सत्र का अपना पांचवां पचासा पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 60वां अर्धशतक भी है। इसी के साथ किंग कोहली ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 62 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। वहीं, बाबर आजम ने 61 बार टी20 में 50 से ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज 50+ स्कोर
विराट कोहली 62*
बाबर आजम 61
क्रिस गेल 57
डेविड वॉर्नर 55
विज्ञापन

क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ा
राजस्थान के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं। कोहली इसी के साथ टी20 प्रारूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 110 बार 50+ स्कोर बनाया। विराट कोहली के नाम 111* बार टी20 में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

टी20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज 50+ स्कोर
डेविड वॉर्नर 117
विराट कोहली 111*
क्रिस गेल 110
बाबर आजम 101
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed