{"_id":"67fbb8dd77581cac2e0a6b0b","slug":"ipl-2025-virat-kohli-is-the-first-indian-to-complete-100-half-centuries-in-t20-equals-david-warner-record-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट कोहली टी20 में 100 अर्धशतक पूरे करने वाले पहले भारतीय, इस मामले में वॉर्नर के बराबर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: विराट कोहली टी20 में 100 अर्धशतक पूरे करने वाले पहले भारतीय, इस मामले में वॉर्नर के बराबर पहुंचे
Sun, 13 Apr 2025 06:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:45 PM IST
सार
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट ने अपना 100वां अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। दमदार फॉर्म में चल रहे पूर्व कप्तान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। इस मामले में किंग कोहली ने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली ने की वॉर्नर की बराबरी
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट ने अपना 100वां अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बराबरी कर ली। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सत्र में यह कोहली से बल्ले से आया तीसरा पचासा है। उन्होंने अबतक खेले छह मैचों में 248 रन बनाए।

टी20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | 50+ स्कोर |
|---|---|
| डेविड वॉर्नर | 108 |
| विराट कोहली | 100* |
| बाबर आजम | 90 |
| क्रिस गेल | 88 |
| जोस बटलर | 86 |
आरसीबी ने राजस्थान को नौ विकेट से हराया
आरसीबी ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।