IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में तनमय आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। इसी के साथ वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने आईपीएल में खेलने के अलावा अंपायरिंग भी की है।
Please wait...
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में तनमय आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। इसी के साथ वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने आईपीएल में खेलने के अलावा अंपायरिंग भी की है। 35 वर्षीय बल्लेबाज किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा रहे। उन्होंने 2008 और 2009 में इस टीम के लिए खेला था।
तनमय ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 2020 में संन्यास की घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने 90 फर्स्ट क्लास मैचों में 4918 रन बनाए। अपने संन्यास का एलान करते हुए उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा था- 'मुझे लगता है कि मैंने मैदान के अंदर और बाहर क्रिकेट से जुड़ी ऐसी यादें बनाई है जो जीवन भर मेरे साथ जुड़ी रहेंगी। मैंने नये सपने देखे है और उसके लिये बड़ी महत्वकांक्षा है। अब अगले अध्याय का समय है।'
It’s time to bid adeu to my cricketing playing career! I’ve built memories, made friends, achieved the best I could in these years playing Junior Cricket, Ranji Trophy and most importantly being a good performer in U-19 World Cup,2008 and bringing the cup home with the team!! pic.twitter.com/gYCvPGNV5g
— Tanmay Srivastava (@srivastavtanmay) October 24, 2020
तनमय मलयेशिया में 2008 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में 262 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने फाइनल में 43 रन का अहम योगदान दिया था। इस टीम के कप्तान विराट कोहली थे। वह हालांकि सीनियर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान हार्दिक का मुंबई के खिलाड़ियों को निर्देश, इम्पैक्ट प्लेयर बनना है तो निभाएं ऑलराउंडर का रोल