{"_id":"6a030ced917c0c0408005c4f","slug":"ipl-2026-bhuvneshwar-kumar-is-not-thinking-about-returning-to-indian-team-says-doesn-t-set-long-term-goals-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे भुवनेश्वर कुमार, बोले- लंबे समय का लक्ष्य तय नहीं करता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे भुवनेश्वर कुमार, बोले- लंबे समय का लक्ष्य तय नहीं करता
Tue, 12 May 2026 04:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 May 2026 04:50 PM IST
सार
आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके कारण ही क्रिकेट विशेषज्ञ भारतीय टी20 टीम में उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, भुवनेश्वर का कहना है कि वह राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भुवनेश्वर के प्रदर्शन को देखते हुए हाल ही में पूर्व भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर को भारतीय टी20 टीम में फिर शामिल करने की मांग की थी। हालांकि, भुवनेश्वर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की बातों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
आरसीबी के लिए कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन
भुवनेश्वर ने कहा कि पिछली निराशाओं से सीखने के बाद अब वह लंबे समय के लक्ष्य तय नहीं करते हैं। आरसीबी की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर इस सीजन में 21 विकेट हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में 36 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, मैं भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोचता। कई साल हो गए हैं जब मैंने लंबे समय के लक्ष्य तय करना बंद कर दिया है। इसका कारण यह है कि जब भी मैंने ऐसा किया है, तो यह मेरे लिए कभी काम नहीं आया।

आईपीएल में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद हाल ही में कई पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स ने राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की वकालत की, लेकिन भुवनेश्वर ने कहा कि वह अपने करियर में जहां हैं, उससे खुश हैं। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि 200 मैच हैं, इतने सारे विकेट हैं। मुझे लगता है कि यह सब उन कामों का इनाम है जो मैंने इतने वर्षों में किए हैं। अच्छे और बुरे साल भी रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो इस समय मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है। बेशक, अगर मैं कहूं कि भविष्य में खेलना बंद करने के बाद ऐसा नहीं होगा तो मैं झूठ बोल रहा हूं। मुझे लगता है कि ये सब यादें हैं जो बाद में काम आएंगी। हालांकि, इस समय मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत सामान्य है।
भुवनेश्वर बोले- वर्कलोड मैनेज करने में मिल रही मदद
भुवनेश्वर ने आगे बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका न मिलने से उन्हें अपना वर्कलोड बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिली है, क्योंकि उनके पास रिकवर होने का समय है। उन्होंने कहा, जब से मैंने राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना बंद किया है, सबसे अच्छी बात यह है कि आईपीएल के बाद मुझे बहुत सारे ब्रेक मिलते हैं। मैं लय में रहने के लिए काफी क्रिकेट खेलता हूं और मुझे दूसरे काम करने के लिए भी काफी समय मिलता है।