सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Cameron Green becomes the most expensive foreign player in IPL history

IPL 2026: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरन ग्रीन, क्या महंगे खिलाड़ी हमेशा हिट रहे हैं?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अक्षय अग्रवाल Updated Sat, 20 Dec 2025 07:32 PM IST
सार

25.20 करोड़ में बिकने के बाद कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ का बड़ा दांव खेला था। उस सीजन में स्टार्क ने 13 मैच में कुल 17 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
IPL 2026: Cameron Green becomes the most expensive foreign player in IPL history
सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ियों का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) के लिए हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन न केवल सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए बल्कि वे टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। अबू धाबी में हुई नीलामी में कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे ग्रीन पर पहले से ही कई टीमों की नजर थी। लेकिन केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर कैरेबिअन ऑलराउंडर आंद्रे रसल का बैकप भी ढूंढ लिया। जिन्होंने आईपीएल से सन्यास ले लिया है। सबसे महंगे खिलाड़ी होने के बाद अब ग्रीन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा। लेकिन अब वो कैसा प्रदर्शन करते हैं ये टूर्नामेंट के आखिर में ही पता चलेगा।
Trending Videos


सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने
25.20 करोड़ में बिकने के बाद कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ का बड़ा दांव खेला था। उस सीजन में स्टार्क ने 13 मैच में कुल 17 विकेट चटकाए थे। केकेआर ने उस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीसरी बार अपना खिताब भी जीता था। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के वेकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 23 करोड़ रुपये में अबतक तीसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहें। वहीं 21 करोड़ में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन 21 करोड़ में चौथे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपये में पांचवे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी का कैसा रहा प्रदर्शन (2008 - 2025)

साल 2008 - एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)
कीमत - 6 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 414 रन (16 मैच)

साल 2009 - केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
कीमत - 7.35 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 93 रन (6 मैच)

साल 2009 - एंड्रयू फ्लिंटॉफ (चेन्नई सुपर किंग्स)
कीमत - 7.35 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 62 रन, 2 विकेट (3 मैच)

साल 2010 - कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)
कीमत - 3.42 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 273 रन, 15 विकेट (14 मैच)

साल 2011 - गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कीमत - 11.04 कोरड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 378 रन (15 मैच)

साल 2012 - रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)
कीमत - 9.72 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 151 रन, 12 विकेट (15 मैच)

साल 2013 - ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस)
कीमत  - 5.3 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 36 रन (3 मैच)

साल 2014 - युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
कीमत - 14 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 376 रन, 5 विकेट (14 मैच)

साल 2015 - युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स)
कीमत - 16 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 248 रन (14 मैच)

साल 2016 - शेन वॉटसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
कीमत - 9.5 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन  - 179 रन, 20 विकेट (16 मैच)

साल 2017 - बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स)
कीमत - 14.5 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 316 रन, 12 विकेट (12 मैच)

साल 2018 - बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स)
कीमत - 12.5 करोड़ रुपये (सबसे महंगे)
प्रदर्शन - 196 रन, 8 विकेट (13 मैच)

साल 2019 - जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स)
कीमत - 8.4 करोड़ रुपये
प्रदर्शन - 10 विकेट (11 मैच)

साल 2019 - वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कीमत - 8.4 करोड़ रुपये
प्रदर्शन - 1 विकेट, (1 मैच)

साल 2020 - पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कीमत - 15.5 करोड़
प्रदर्शन - 146 रन, 12 विकेट (14 मैच)

साल 2021 - क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स)
कीमत - 16.25 करोड़
प्रदर्शन -  67 रन, 15 विकेट(11 मैच)

साल 2022 - ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)
कीमत - 15.25 करोड़
प्रदर्शन -  418 रन (14 मैच)

साल 2023 - सैम करन (पंजाब किंग्स)
कीमत - 18.5 करोड़ रुपये
प्रदर्शन - 276 रन, 10 विकेट (14 मैच)

साल 2024 - मिचेल स्टार्क (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कीमत - 24.75 करोड़ रुपये
प्रदर्शन -  17 विकेट (14 मैच)

साल 2025 - ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जाएंट्स)
कीमत - 27 करोड़
प्रदर्शन - 269 रन (14 मैच)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed