{"_id":"69c0013568a4f636f307bbb8","slug":"ipl-2026-delhi-capitals-swot-analysis-team-strength-weakness-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Capitals SWOT Analysis: मजबूत बल्लेबाजी के दम पर IPL में उतरेगी दिल्ली, कमजोर पेस अटैक बन सकता है मुसीबत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Delhi Capitals SWOT Analysis: मजबूत बल्लेबाजी के दम पर IPL में उतरेगी दिल्ली, कमजोर पेस अटैक बन सकता है मुसीबत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स संतुलित बल्लेबाजी के साथ उतर रही है, जहां केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। हालांकि, मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी और अनुभवहीन पेस अटैक टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बन सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर अपने पहले खिताब की तलाश में मैदान पर उतरने जा रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम इस बार संतुलित बल्लेबाजी लाइनअप के साथ नजर आ रही है, लेकिन तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमजोरी उसके लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या इस बार दिल्ली का लंबा इंतजार खत्म हो पाएगा या नहीं।
Trending Videos
केएल राहुल
- फोटो : ANI
केएल राहुल पर रहेंगी नजरें
पिछले सीजन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन पूरी तरह गिर गया। 14 मुकाबलों में 7 जीत और 7 हार के साथ टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में यह टीम के लिए निराशाजनक अंत रहा, लेकिन इस बार टीम ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और वापसी की पूरी कोशिश करेगी।
दिल्ली की बल्लेबाजी इस सीजन उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। केएल राहुल पिछले सीजन शानदार लय में नजर आए थे और इस बार भी उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था, जबकि अभिषेक पोरेल ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित की थी।

पृथ्वी शॉ
- फोटो : @DelhiCapitals
पृथ्वी शॉ और बेन डकेट दिला सकते हैं अच्छी ओपनिंग
टॉप ऑर्डर में टीम के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं। बेन डकेट और पृथ्वी शॉ के रूप में दिल्ली के पास दो आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं, जो टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं। वहीं, नीतीश राणा का अनुभव मिडिल ऑर्डर को मजबूती देता है। इसके अलावा डेविड मिलर को टीम में शामिल करने से बल्लेबाजी और भी संतुलित नजर आती है, जो मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभालने के साथ-साथ तेजी से रन भी बना सकते हैं।
आशुतोष शर्मा का हुनर आएगा काम
फिनिशिंग की जिम्मेदारी भी इस बार मजबूत हाथों में नजर आती है। आशुतोष शर्मा और समीर रिजवी जैसे युवा बल्लेबाज डेथ ओवर्स में बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स भी जरूरत पड़ने पर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। ऑलराउंड विकल्पों में काइल जैमीसन और विपराज निगम टीम को संतुलन प्रदान करते हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग कमजोर
हालांकि, जहां बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है, वहीं गेंदबाजी विभाग टीम के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी दिल्ली के पेस अटैक को कमजोर कर सकती है। उनकी अनुपस्थिति में टीम को नए और अपेक्षाकृत कम अनुभवी गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा। मुकेश कुमार विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं, लेकिन वह अक्सर महंगे साबित होते हैं, जबकि टी नटराजन पिछले सीजन अपनी लय में नजर नहीं आए थे।
आकिब से अच्छे प्रदर्शन की आस
इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी पर इस सीजन सबकी निगाहें रहेंगी, क्योंकि टीम को उनसे नई ऊर्जा और निरंतरता की उम्मीद होगी। हालांकि, तेज गेंदबाजी में अनुभव की कमी टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है, खासकर डेथ ओवर्स में। स्पिन विभाग में दिल्ली के पास जरूर मजबूत विकल्प मौजूद हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी मिडिल ओवर्स में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती है। दोनों ही गेंदबाज न सिर्फ रन रोकने में सक्षम हैं, बल्कि विकेट निकालकर विपक्षी टीम पर दबाव भी बना सकते हैं।

पेस अटैक की कमजोरी बन सकती है दिल्ली के लिए मुसीबत
कुल मिलाकर देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स इस बार एक संतुलित बल्लेबाजी लाइनअप के साथ मैदान पर उतर रही है, लेकिन उसका पेस अटैक उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है। अगर टीम के प्रमुख बल्लेबाज निरंतर प्रदर्शन करते हैं और गेंदबाज उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हैं, तो दिल्ली प्लेऑफ में जगह बना सकती है। हालांकि, खिताब जीतने के लिए टीम को हर विभाग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में आईपीएल 2026 दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है, जहां यह तय होगा कि क्या आखिरकार उनका ट्रॉफी का इंतजार खत्म हो पाएगा।
दिल्ली का पूरा स्क्वॉड
अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, बेन डकेट, पथुम निसांका, आकिब नबी डार, नीतीश राणा, विपराज निगम, ट्रिस्टन स्टब्स, साहिल पारेख, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, त्रिपुराना विजय, टी नटराजन, समीर रिजवी, मिचेल स्टार्क, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, केएल राहुल, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, अजय मंडल, अभिषेक पोरेल।