सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Emotional Moment at Chepauk MS Dhoni Takes Lap of Honour Greets Fans Alongside Suresh Raina Video

भावुक धोनी ने चेपॉक में रैना संग लिया लैप ऑफ ऑनर: साक्षी भी दिखीं; कैमरामैन-मैदानकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 19 May 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में सीजन के आखिरी मुकाबले के बाद भावुक 'लैप ऑफ ऑनर' लेकर फैंस का अभिवादन किया, जहां उनके साथ सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

IPL 2026: Emotional Moment at Chepauk MS Dhoni Takes Lap of Honour Greets Fans Alongside Suresh Raina Video
धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार रात क्रिकेट और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान का 'लैप ऑफ ऑनर' लेकर हजारों प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, साक्षी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। यह चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में चेपॉक पर आखिरी मुकाबला था, इसलिए मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक हो गया। पीली जर्सी में सजे फैंस लगातार 'धोनी-धोनी' के नारों से पूरे मैदान को गूंजाते रहे।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


IPL 2026: Emotional Moment at Chepauk MS Dhoni Takes Lap of Honour Greets Fans Alongside Suresh Raina Video
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IANS
फैंस के बीच पहुंचे धोनी
मैच के बाद धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी खास पल साझा किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने सुनहरे दिनों की यादों में खो गए। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सम्मान दिया।
 

IPL 2026: Emotional Moment at Chepauk MS Dhoni Takes Lap of Honour Greets Fans Alongside Suresh Raina Video
हैदराबाद ने चेन्नई को हराया - फोटो : IANS
हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की शानदार 70 रन की पारी के दम पर 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: CSK vs SRH: आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचीं; चेन्नई की उम्मीदें लगभग समाप्त; जानें तालिका का हाल
 

IPL 2026: Emotional Moment at Chepauk MS Dhoni Takes Lap of Honour Greets Fans Alongside Suresh Raina Video
क्लासेन-ईशान - फोटो : IANS
प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, चौथे स्थान के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। आखिरी स्थान के लिए पंजाब के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर इस सीजन समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed