{"_id":"6a0bdb16f1b80f45530f2510","slug":"ishan-klaasen-partnership-powers-srh-into-playoffs-ruturaj-proud-despite-csk-defeat-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs SRH: कमिंस ने कहा- ईशान-क्लासेन ने CSK का सपना तोड़ा, हार के बाद भी ऋतुराज बोले- सबने पूरी ताकत झोंक दी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CSK vs SRH: कमिंस ने कहा- ईशान-क्लासेन ने CSK का सपना तोड़ा, हार के बाद भी ऋतुराज बोले- सबने पूरी ताकत झोंक दी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 May 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की शानदार साझेदारी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रही। हार के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के प्रयासों की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों पर गर्व जताया, जबकि एसआरएच कप्तान पैट कमिंस ने माना कि मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों ने शानदार जिम्मेदारी दिखाई।
कमिंस, धोनी और सीएसके की टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई 75 रनों की साझेदारी ने चेन्नई को मुकाबले से बाहर कर दिया। ईशान ने 47 गेंदों पर 70 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने सिर्फ 26 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेली। हैदराबाद ने लक्ष्य 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Trending Videos

पहले बल्लेबाजी में CSK ने बनाए 180 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन जोड़े। संजू सैमसन ने भी 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके और टीम को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी। 13 मैचों में 12 अंक होने के कारण अब सीएसके की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

'हार के बाद भी टीम पर गर्व'
मैच के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह एक शानदार क्रिकेट मैच रहा। हम 19वें ओवर तक मुकाबले में बने हुए थे। कुछ मौके जरूर छूटे, लेकिन जिस तरह सभी खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाई, उस पर मुझे गर्व है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे सीमित स्क्वाड और कुछ अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले साल की तुलना में इस बार हमने बेहतर क्रिकेट खेली है। हमारे फैंस हर अच्छे और बुरे समय में हमारे साथ खड़े रहते हैं।'

'ईशान और क्लासेन की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही'
एसआरएच कप्तान पैट कमिंस ने जीत का श्रेय अपने बल्लेबाजों को दिया। उन्होंने कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। गेंद नीचे रह रही थी और ग्रिप भी कर रही थी। ऐसे में ईशान और क्लासेन ने जिस तरह साझेदारी निभाई, वही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा।' कमिंस ने आगे कहा, 'एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है, लेकिन नए बल्लेबाज के लिए विकेट मुश्किल था। हमारे बल्लेबाजों ने सही मैच-अप चुने और बेहतरीन शॉट खेले।'