भावुक धोनी ने चेपॉक में रैना संग लिया लैप ऑफ ऑनर: साक्षी भी दिखीं; कैमरामैन-मैदानकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो
महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में सीजन के आखिरी मुकाबले के बाद भावुक 'लैप ऑफ ऑनर' लेकर फैंस का अभिवादन किया, जहां उनके साथ सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
विज्ञापन
मैच के बाद धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी खास पल साझा किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने सुनहरे दिनों की यादों में खो गए। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सम्मान दिया।
DHONI and RAINA ❤️🥹 #CSK #IPL pic.twitter.com/sMk6VjkreI
— Ironman (@IRONMAN___007) May 18, 2026
Never seen a more down to earth person than MS Dhoni. pic.twitter.com/cIZG8xA3tb
— ` (@Itz_Bl3ze) May 18, 2026
MS DHONI TAKING A SELFIE WITH A MEDIA PERSON 📸💛#CSKvsSRH pic.twitter.com/xIIStYQPi9
— Faruk (@uf2151593) May 18, 2026
After the group photo session, MS Dhoni was quietly carrying his own chair… 🥺💛
— आम आदमी (@radhameeena) May 18, 2026
That’s the beauty of Thala, no attitude, just pure humility despite achieving everything in cricket. 🙇♂️✨ pic.twitter.com/668SwH1GXf
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की शानदार 70 रन की पारी के दम पर 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें: CSK vs SRH: आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचीं; चेन्नई की उम्मीदें लगभग समाप्त; जानें तालिका का हाल
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, चौथे स्थान के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। आखिरी स्थान के लिए पंजाब के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर इस सीजन समाप्त हो चुका है।