{"_id":"6a0b3c7fa03cfcc1d3065f46","slug":"ipl-2026-playoffs-when-will-tickets-for-the-playoff-matches-become-available-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 PlayOffs: कब से उपलब्ध होंगे प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट? फाइनल के टिकटों को लेकर भी आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026 PlayOffs: कब से उपलब्ध होंगे प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट? फाइनल के टिकटों को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 18 May 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट की बिक्री 20 मई से शुरू हो जाएगी। फाइनल मैच के लिए टिकट की बिक्री 23 मैच से होगी।
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट 20 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नॉकआउट चरण के लिए 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।
आईपीएल 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेऑफ में पहुंचने वाली इकलौती टीम है। शेष तीन स्थानों के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला जारी है। टिकट आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदे जा सकते हैं। बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री का यह चरणबद्ध कार्यक्रम इसलिए बनाया गया है, ताकि फैंस को आसानी से टिकट मिल सकें और 'रुपे' कार्डधारकों को जल्दी बुकिंग करने का विशेष अधिकार मिल सके।
'रुपे' क्रेडिट कार्डधारकों को 20 मई से शुरू होने वाली 24 घंटे की विशेष प्रायोरिटी विंडो का लाभ मिलेगा। इसके जरिए वे क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट खरीद सकेंगे। क्वालिफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। क्वालिफायर-2 और फाइनल के लिए प्रायोरिटी विंडो 22 मई को खुलेगी। 29 मई को क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जबकि खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
प्रायोरिटी अवधि समाप्त होने के बाद, उसके अगले दिन से पहले चरण की सामान्य टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट आम जनता के लिए 21 मई से उपलब्ध होंगे, जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबलों के टिकटों की बिक्री 23 मई से होगी।
इस साल के प्लेऑफ फॉर्मेट में क्वालिफायर-1 के विजेता को अधिक फायदा मिलेगा, क्योंकि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद जाना होगा। परंपरागत रूप से, क्वालिफायर 2 उसी मैदान पर खेला जाता है जहां फाइनल होता है, लेकिन आईपीएल 2026 के लिए, क्वालिफायर-2 से आगे बढ़ने वाली टीम को भी, क्वालिफायर-1 के विजेता की तरह ही, एक अलग वेन्यू पर नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा।

Trending Videos