सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK vs SRH Result: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table

CSK vs SRH: आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचीं; चेन्नई की उम्मीदें लगभग समाप्त; जानें तालिका का हाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इससे पहले आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी।

IPL 2026 CSK vs SRH Result: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table
हैदराबाद ने चेन्नई को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। वहीं, आखिरी स्थान के लिए मुकाबला अभी जारी है। सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने ईशान की शानदार 70 रन की पारी की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: चेपॉक में भावुक पल: महेंद्र सिंह धोनी ने लिया 'लैप ऑफ ऑनर', सुरेश रैना संग फैंस का किया अभिवादन; वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs SRH Result: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table
हैदराबाद ने चेन्नई को हराया - फोटो : IANS
प्लेऑफ के लिए तीन टीमों ने किया क्वालिफाई
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। अंक तालिका में शीर्ष-तीन स्थानों पर मौजूद आरसीबी (पहले), गुजरात (दूसरे) और हैदराबाद (तीसरे) ने क्वालिफाई कर लिया है। अब आखिरी स्थान के लिए जंग जारी है। फिलहाल चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसे अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ के खिलाफ खेलना है। हालांकि, टीम ने पिछले छह मुकाबलों में हार दर्ज की है। आखिरी स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है। वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर समाप्त हो चुका है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 +0.027
चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 12 4 8 0 8 -0.701
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs SRH Result: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table
शिवम दुबे-डेवॉल्ड ब्रेविस - फोटो : IANS
अर्धशतक चूके ब्रेविस
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसकेको संजू सैसमन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 31 रन की साझेदारी की। संजू 13 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद उर्विल पटेल (13) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 42 रन जुटाकर टीम को 90 के स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

टीम को गायकवाड़ के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्होंने 21 गेंदों में 15 रन बनाए। चेन्नई ने 100 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था। यहां से डेवॉल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ 38 गेंदों में 59 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ब्रेविस ने 27 गेंदों में चार छक्कों और दो चौकों के साथ 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 26 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुसैन ने दो विकेट निकाले। प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

IPL 2026 CSK vs SRH Result: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table
क्लासेन-ईशान - फोटो : IANS
क्लासेन-ईशान ने सीएसके के मुंह से छीनी जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने महज 18 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ 31 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक 21 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

क्लासेन 26 गेंदो में दो छक्कों और छह चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। किशन 47 गेंदों में तीन छक्कों और सात चौकों के साथ 70 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जब तक ईशान का विकेट गिरा, तब तक टीम जीत की दहलीज तक पहुंच गई थी। सलिल अरोड़ा (10) और स्मरण रविचंद्रन (5) ने नाबाद रहते हुए टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाया। विपक्षी खेमे से मुकेश चौधरी ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed