CSK Inning
113/3 (10.2 ov)
Sanju Samson 49(25)*
Dewald Brevis 17 (9)
Mumbai Indians elected to bowl
{"_id":"69e9f2632d6694e98303d85b","slug":"ipl-2026-fast-bowler-mukesh-choudhary-suffers-heartbreak-as-his-mother-passes-away-csk-posts-tribute-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन; सीएसके ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन; सीएसके ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है। मुकेश आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं और इसी दौरान उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मुकेश चौधरी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश की मां का निधन हो गया है। सीएसके ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गुरुवार को मुकेश चौधरी की मां के निधन की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था।
Trending Videos
मुंबई के खिलाफ खेलने की संभावना कम
रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी फिलहाल सीएसके टीम के साथ नहीं हैं और गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है। सीएसके ने पोस्ट किया, सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जता रहा है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ हैं। इस बेहद मुश्किल समय में उन्हें अपनी दुआओं में रखते हैं।

2022 से सीएसके का हिस्सा हैं मुकेश
मुकेश चौधरी 2022 से ही सीएसके के साथ रहे हैं। 2022 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। उस सीजन 13 मैचों में 16 विकेट लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। उस सीजन के बाद से इंजरी और दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धता की वजह से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। 2022 के बाद वह केवल चार मैच खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 में चौधरी सिर्फ एक मैच खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए हैं।

सीएसके खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से सीजन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अगर मुकेश चौधरी भी लंबे समय तक टीम से दूर रहते हैं, तो सीएसके की गेंदबाजी और कमजोर होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले तक सीएसके सीजन में छह मैच खेलकर दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर सीएसके जीत की राह पर लौटने के साथ-साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

कमेंट
कमेंट X