सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MI vs CSK Highlights: 104 रनों पर ऑलआउट हुई मुंबई इंडियंस, चेन्नई ने मेजबानों को 103 रनों से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

MI vs CSK IPL Live Score: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Today Match Scorecard Updates
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:24 PM, 23-Apr-2026

चेन्नई ने मुंबई को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए अकील होसेन ने चार विकेट लिए जबकि नूर अहमद को दो सफलताएं मिलीं। मुकेश, अंशुल, ओवरटन और गुरजपनीत के नाम एक-एक विकेट रहा।
10:54 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: 87 पर मुंबई ने सातवां विकेट गंवाया

87 के स्कोर पर मुंबई ने सातवां विकेट गंवा दिया। अकील होसेन ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। वह 30 गेंदों में 35 रन बना सके। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने कृष भगत आए हैं।
10:45 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: हार्दिक और रदरफोर्ड आउट हुए

हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड 13वें ओवर की क्रमश: पहली और दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों का शिकार नूर अहमद ने किया। अब सूर्यकुमार का साथ देने शार्दुल ठाकुर आए हैं।
10:44 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: तिलक वर्मा आउट हुए

अकील होसेन ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने तिलक को बोल्ड किया। वह 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। अब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 
10:26 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: मुंबई के 50 रन पूरे

मुंबई के 50 रन पूरे हो गए। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। नौ ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 56 रन है।
09:48 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: 11 पर मुंबई ने तीसरा विकेट गंवाया

मुंबई को तीसरा झटका अकील होसेन ने दिया। उन्होंने नमन धीर को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने डिकॉक को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।
09:38 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई की झटके से शुरुआत हुई है। दानिश मालेवर खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें अकील होसेन ने पवेलियन की राह दिखाई। अब क्विंटन डिकॉक का साथ देने नमन धीर आए हैं।
09:19 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी समाप्त

संजू सैमसन की धमाकेदार शतकीय पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 208 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सैमसन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम इस प्रारूप में आठ-आठ शतक दर्ज हैं। वहीं, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं। मुंबई के लिए गजनफर और अश्विनी ने दो-दो विकेट लिए जबकि बुमराह और सैंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की।
09:13 PM, 23-Apr-2026

MI vs CSK Live Score: 19 ओवर का खेल पूरा

19 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। सैमसन 85 और अकील होसेन दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई ने छह विकेट पर 191 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed