CSK Inning
15/0 (1.2 ov)
Ruturaj Gaikwad 6(5)*
Sanju Samson 5 (5)
Mumbai Indians elected to bowl
{"_id":"69e9e66d08f5b5d8b10be36c","slug":"nuwan-thushara-withdraws-case-apologises-to-sri-lanka-cricket-rcb-continue-strong-run-in-ipl-2026-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाद खत्म: आरसीबी के नुवान तुषारा ने लिया यू-टर्न, श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी; आईपीएल से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विवाद खत्म: आरसीबी के नुवान तुषारा ने लिया यू-टर्न, श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी; आईपीएल से जुड़ा है मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ दायर केस वापस लेकर विवाद खत्म कर दिया और माफी भी मांगी। वहीं, आरसीबी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जहां कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की सफलता का राज आक्रामकता और लचीलेपन को बताया।
नुवान तुषारा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नुवान तुषारा ने बड़ा कदम उठाते हुए श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ दायर अपना केस वापस ले लिया है। तुषारा ने पहले IPL 2026 में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) न मिलने पर बोर्ड को कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, अब खिलाड़ी ने न सिर्फ केस वापस लिया बल्कि बोर्ड से माफी भी मांगी। उनके वकील ने अदालत में कहा कि टूर्नामेंट के अधिकांश मैच खत्म हो चुके हैं, इसलिए खिलाड़ी अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
Trending Videos
फिटनेस टेस्ट बना विवाद की जड़
तुषारा का दावा था कि उन्हें आईपीएल में खेलने से रोका गया, जबकि बोर्ड का कहना था कि वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए थे। यही विवाद कोर्ट तक पहुंचा। तुषारा आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बनने वाले थे और इससे पहले 2024 और 2025 सीजन में भी खेल चुके हैं।

आरसीबी की शानदार शुरुआत जारी
इस पूरे विवाद के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन IPL 2026 में शानदार रहा है। टीम ने छह मैचों में आठ अंक हासिल कर मजबूत शुरुआत की है।

कप्तान रजत पाटीदार ने बताई सफलता की कुंजी
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की सफलता का राज आक्रामकता और लचीलापन बताया। उन्होंने कहा, 'डॉमिनेंस हमारा माइंडसेट है, लेकिन हम कठोर नहीं बनना चाहते। हम स्थिति को समझकर खुद को ढालना चाहते हैं। बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर यह लचीलापन हमारे लिए बहुत जरूरी है।'

अपनी बल्लेबाजी में बदलाव पर बोले पाटीदार
पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मेरी बल्लेबाजी में सबसे बड़ा बदलाव दिमाग से आया है। मैं खेल को कैसे देखता हूं, किसी स्थिति में खुद को कैसे देखता हूं और कैसे दबदबा बनाना चाहता हूं, सब वहीं से शुरू हुआ। मैंने कुछ ट्रिगर मूवमेंट्स पर काम किया और डीके से चर्चा की। जब मुझे भरोसा हो गया, तो मैंने मैच में खुद को नहीं रोका। उसी स्पष्टता ने मुझे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।'

आरसीबी का गेम प्लान
आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति पर पाटीदार ने कहा, 'कोई तय प्लान नहीं होता कि मैं कैसे खेलूंगा। अगर मुझे लगता है कि मैं किसी गेंदबाज पर हावी हो सकता हूं, तो मैं ऐसा करता हूं। यह प्लानिंग से ज्यादा इंस्टिंक्ट पर आधारित है। अगर कोई खिलाड़ी महसूस करता है कि वह दबाव बना सकता है, तो वह जिम्मेदारी लेता है, भले ही स्ट्राइक रोटेट न करे। हमारा लक्ष्य गेंदबाज पर लगातार दबाव बनाए रखना है।'

कमेंट
कमेंट X