सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Fast bowler Mukesh Choudhary suffers heartbreak as his mother passes away CSK posts tribute
CSK Inning
25/0 (1.4 ov)
Ruturaj Gaikwad 16(7)*
Sanju Samson 5 (5)
Mumbai Indians elected to bowl

IPL 2026: तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन; सीएसके ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 23 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है। मुकेश आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं और इसी दौरान उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

IPL 2026: Fast bowler Mukesh Choudhary suffers heartbreak as his mother passes away CSK posts tribute
मुकेश चौधरी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश की मां का निधन हो गया है। सीएसके ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गुरुवार को मुकेश चौधरी की मां के निधन की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। 
Trending Videos

मुंबई के खिलाफ खेलने की संभावना कम 
रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी फिलहाल सीएसके टीम के साथ नहीं हैं और गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है। सीएसके ने पोस्ट किया, सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जता रहा है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ हैं। इस बेहद मुश्किल समय में उन्हें अपनी दुआओं में रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 से सीएसके का हिस्सा हैं मुकेश 
मुकेश चौधरी 2022 से ही सीएसके के साथ रहे हैं। 2022 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। उस सीजन 13 मैचों में 16 विकेट लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। उस सीजन के बाद से इंजरी और दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धता की वजह से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। 2022 के बाद वह केवल चार मैच खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 में चौधरी सिर्फ एक मैच खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए हैं। 

सीएसके खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से सीजन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अगर मुकेश चौधरी भी लंबे समय तक टीम से दूर रहते हैं, तो सीएसके की गेंदबाजी और कमजोर होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले तक सीएसके सीजन में छह मैच खेलकर दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर सीएसके जीत की राह पर लौटने के साथ-साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed