SRH Inning
75/0 (7.1 ov)
Abhishek Sharma 44(21)*
Travis Head 29 (22)
Delhi Capitals elected to bowl
{"_id":"69e67136cd8b60d8a40c9d2a","slug":"ipl-2026-gt-vs-mi-tilak-varma-says-first-century-is-always-special-wins-potm-award-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs MI: 'पहला शतक हमेशा खास होता है', मुंबई के लिए संकटमोचक बने तिलक वर्मा; POTM अवॉर्ड जीतकर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs MI: 'पहला शतक हमेशा खास होता है', मुंबई के लिए संकटमोचक बने तिलक वर्मा; POTM अवॉर्ड जीतकर क्या बोले?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात के खिलाफ मुंबई की जीत में सबसे अहम योगदान तिलक वर्मा का रहा, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेलकर मजबूत नींव रखी। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड से नवाजा गया।
तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आखिरकार मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट ही आई। सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई ने 99 रनों बड़े अंतर से जीत दर्ज की और अंक तालिका में अपनी स्थिति भी सुधारी। अब टीम 10वें से सातवें पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई की इस जीत के नायक रहे तिलक वर्मा, जो मुश्किल वक्त में टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड से नवाजा गया।
ये भी पढ़ें: GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात
Trending Videos
ये भी पढ़ें: GT vs MI: आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक-हार्दिक
- फोटो : IANS
खराब रही थी मुंबई की शुरुआत
गुजरात के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी और रबाडा ने पावरप्ले में ही मुंबई को तीन झटके दे दिए थे। रबाडा ने क्विंटन डिकॉक (13), दानिश मालेवर (2) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर मुंबई की पारी लड़खड़ा दी थी। तिलक ने इसके बाद नमन धीर के साथ मिलकर मुंबई की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी की। नमन धीर के आउट होने के बाद तिलक और कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए बड़ी साझेदारी की। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 81 रन जोड़े जिसमें सबसे ज्यादा योगदान तिलक का ही रहा। हार्दिक अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन तिलक टिके रहे।

तिलक वर्मा-हार्दिक पांड्या
- फोटो : IANS
तिलक ने की सनथ जयसूर्या की बराबरी
तिलक को मैच के दौरान चोट भी लग गई थी और फिजियो ने मैदान पर आकर उनका हालचाल जाना था। तिलक ने बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने हालांकि शुरुआत धीमी की थी और शुरुआती 22 गेंदों पर 19 रन ही बनाए थे। लेकिन इसके बाद तिलक ने गियर बदला और अगले 23 गेंदों पर 82 रन ठोक डाले। तिलक ने 45 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। यह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किसी बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। इससे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतने ही गेंदों पर मुंबई के लिए शतक लगाया था। तिलक ने कैमरन ग्रीन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था।

POTM अवॉर्ड जीतकर क्या बोले तिलक?
इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' से नवाजे गए तिलक वर्मा ने कहा, 'पहला शतक हमेशा स्पेशल होता है। पिछले पांच मैचों में मुझे ज्यादा समय बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, इसलिए इस मैच में मेरा फोकस यही था कि मैं क्रीज पर समय बिताऊं। मुझे पता है कि अगर मैं कुछ गेंदें खेल लूं तो मैं क्या कर सकता हूं।' उन्होंने अपनी पारी को टीम की जरूरत से जोड़ते हुए कहा, 'मैं बस मैच की स्थिति देख रहा था कि टीम को क्या चाहिए। शुरुआत में मैं स्थिर रहा और फिर उसी हिसाब से अपना खेल बदला।'
ये भी पढ़ें: GT Vs MI: तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए जड़ा संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक, आईपीएल का बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

कमेंट
कमेंट X