{"_id":"6a13386b1fcfa4e08a0277a2","slug":"ipl-2026-kieron-pollard-speaks-on-hardik-pandyas-captaincy-for-mumbai-indians-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: हार्दिक पांड्या की नेतृत्व क्षमता से खुश नहीं पोलार्ड! आखिरी लीग मैच के बाद कही बड़ी बात; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: हार्दिक पांड्या की नेतृत्व क्षमता से खुश नहीं पोलार्ड! आखिरी लीग मैच के बाद कही बड़ी बात; जानिए
Sun, 24 May 2026 11:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 24 May 2026 11:12 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने माना कि आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही और टीम सामूहिक रूप से विफल रही।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने स्वीकार किया कि कप्तान हार्दिक के नेतृत्व में टीम का आईपीएल 2026 का अभियान उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 30 रन की हार के साथ मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया और टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। मुंबई इंडियंस को इस सीजन 14 मैचों में 10 हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
तिलक वर्मा-हार्दिक पांड्या
- फोटो : IANS
'हार्दिक और टीम दोनों के लिए मुश्किल सीजन'
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोलार्ड ने कहा कि कप्तानी के लिहाज से यह सीजन हार्दिक पंड्या के लिए वैसा नहीं रहा जैसा वह चाहते थे। उन्होंने कहा, 'नेतृत्व के नजरिए से देखें तो हार्दिक के लिए यह सीजन वैसा नहीं गया जैसा वह व्यक्तिगत तौर पर चाहते थे। मैनेजमेंट भी बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रहा था, लेकिन हमने उन्हें सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश की।'

दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया
पोलार्ड ने साफ कहा कि यह पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ की सामूहिक विफलता है। उन्होंने कहा, 'हार के बाद किसी एक खिलाड़ी पर उंगली उठाना सही नहीं होगा। हम सभी ने कोशिश की, लेकिन चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं। अब समय है बैठकर समीक्षा करने का और आगे की रणनीति तय करने का।'

- फोटो : PTI
टीम में बदलाव पर अभी फैसला नहीं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है, लेकिन पोलार्ड ने कहा कि फिलहाल भावनाओं में आकर कोई फैसला लेना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'अभी यह तय करने का समय नहीं है कि टीम में क्या बदलाव होंगे। हमें पूरे सीजन का निष्पक्ष आकलन करना होगा कि आखिर कहां गलती हुई।' गौरतलब है कि 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन इस बार टीम प्लेऑफ की दौड़ से काफी पहले बाहर हो गई।

जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL
जसप्रीत बुमराह को आराम देना 'स्मार्ट फैसला'
पोलार्ड ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आखिरी मैच में आराम देने के फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, 'जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, तब बुमराह को खिलाने का ज्यादा मतलब नहीं था। वह भारतीय क्रिकेट की बड़ी संपत्ति हैं और ऐसे में समझदारी भरा फैसला लेना जरूरी था।'

मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
'सीजन भर निरंतरता की कमी रही'
पोलार्ड ने माना कि मुंबई इंडियंस पूरे टूर्नामेंट में लय हासिल नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, 'यह पूरा सीजन अगर ऐसा होता तो… वाली स्थिति में बीता। हम लगातार मैच नहीं जीत पाए और जब मोमेंटम मिला भी, तब उसका फायदा नहीं उठा सके। अंत में हमें वही स्थान मिला जिसके हम हकदार थे।'