{"_id":"69b2c5807214a772e1047eb7","slug":"ipl-2026-kkr-all-rounder-ramandeep-singh-says-having-shane-watson-andre-russell-as-coaches-is-a-blessing-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल के लिए तैयार केकेआर, रमनदीप सिंह ने वॉटसन-रसेल के कोचिंग स्टाफ में होने को बताया वरदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल के लिए तैयार केकेआर, रमनदीप सिंह ने वॉटसन-रसेल के कोचिंग स्टाफ में होने को बताया वरदान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने वाला है और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) भी इसके लिए तैयार है। इस बार केकेआर के ड्रेसिंग रूम में शेन वॉटसन और आंद्रे रसेल कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और टीम के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह की नजर में इन दोनों का होना वरदान के समान है।
रमनदीप सिंह
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने कहा कि आईपीएल 2026 के लिए फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेटअप में शेन वॉटसन और आंद्रे रसेल के साथ काम करना किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इन महान ऑलराउंडरों से जितना हो सके, उतना सीखना चाहते हैं। वॉटसन केकेआर में सहायक कोच के तौर पर शामिल हुए हैं, जबकि रसेल पावर कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
Trending Videos
केकेआर के साथ कैसा रहा है रमनदीप का सफर
रमनदीप 2024 में केकेआर से जुड़े थे और वह तीसरी बार चैंपियन बनने पर टीम का हिस्सा रहे थे। केकेआर की ओर से खेलते हुए रमनदीप 167 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में छह विकेट भी अपने नाम किए हैं। 2025 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रमनदीप का प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन रहा था और उन्होंने अपने राज्य पंजाब के लिए 10 मैचों में 195 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए और नौ विकेट झटके। आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी।
रमनदीप ने कहा, डगआउट में वॉटसन का होना किसी वरदान से कम नहीं है। मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं और उनसे जितना हो सके, उतना सीखना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं टीम के लिए मैच के अहम और निर्णायक पलों में उनकी सफलता को दोहरा पाऊंगा। इस साल के लिए मेरी अप्रोच पूरी तरह से स्थिति पर आधारित है। जब भी मैं बल्लेबाजी करने उतर रहा हूं, तो मैं संभावित स्थितियों को समझने पर काम कर रहा हूं। मैं यह भी समझने की कोशिश कर रहा हूं कि पिच में क्या बदलाव आ रहे हैं और उसी के हिसाब से सही शॉट खेल रहा हूं।

गेंद से भी योगदान के लिए उत्सुक हैं रमनदीप
भारत के लिए दो टी20 मैच खेल चुके रमनदीप ने कहा कि वह इस सीजन में गेंद से भी योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, अगर मौका मिला, तो मैं एक गेंदबाज के तौर पर भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे विश्वास है कि मुझमें एक ऑलराउंडर बनने की काबिलियत है। मैं मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और मुझे उम्मीद है कि नतीजे भी अच्छे ही आएंगे।

पिछले सीजन खराब रहा था केकेआर का प्रदर्शन
भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन पिछले सीजन निराशाजनक रहा था और आईपीएल 2025 में टीम आठवें स्थान पर रही थी। आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। केकेआर के भरोसेमंद फिनिशर में से एक माने जाने वाले रमनदीप ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अपनी मानसिक तैयारी और खेल में निरंतरता बनाए रखने पर है।