IPL 2026: एक महीने तक टॉप पर रहने वाली टीम कहां चूकी? 19 सीजन में सिर्फ तीन बार प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार छह जीत के साथ शानदार शुरुआत की, लेकिन बीच सीजन में मिली लगातार छह हारों ने टीम का प्लेऑफ सपना तोड़ दिया। 19 सीजन में सिर्फ तीसरी बार प्लेऑफ के करीब पहुंची पंजाब किंग्स एक बार फिर दबाव वाले मुकाबलों में बिखर गई और लीग चरण में ही बाहर हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शानदार शुरुआत, लेकिन बीच सीजन में बिखर गई टीम
पंजाब किंग्स ने अपने पहले छह मुकाबलों में जीत दर्ज कर बाकी टीमों पर दबाव बना दिया था। बल्लेबाजी आक्रामक थी, गेंदबाज विकेट निकाल रहे थे और टीम संतुलित नजर आ रही थी। हालांकि, टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम की लय पूरी तरह बिगड़ गई। पंजाब को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यही वह दौर था जिसने टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी। अंतिम मुकाबलों में टीम ने वापसी की कोशिश जरूर की। लीग चरण के 68वें मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराकर उम्मीदें जीवित रखीं, लेकिन उनका भविष्य दूसरे मैच के परिणाम पर निर्भर था। राजस्थान की जीत के बाद पंजाब की उम्मीदें खत्म हो गईं।
19 सीजन में सिर्फ तीन बार प्लेऑफ में पहुंची
- आंकड़े बताते हैं कि पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे अस्थिर टीमों में रही है।
- 2008 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।
- 2014 में रनरअप रही।
- 2025 में भी फाइनल तक पहुंचकर उपविजेता बनी।
- इसके अलावा बाकी अधिकांश सीजन में टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई।
- लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पंजाब की गिनती उन टीमों में होने लगी है जो मजबूत शुरुआत के बावजूद दबाव में बिखर जाती हैं।
PUNJAB KINGS FINISHING AT LEAGUE STAGES:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 24, 2026
- 2009. ❌
- 2010. ❌
- 2011. ❌
- 2012. ❌
- 2013. ❌
- 2015. ❌
- 2016. ❌
- 2017. ❌
- 2018. ❌
- 2019. ❌
- 2020. ❌
- 2021. ❌
- 2022. ❌
- 2023. ❌
- 2024. ❌
- 2026*. ❌
Semi Finals in 2008.
Runner Ups in 2014.
Runner Ups in 2025. pic.twitter.com/2CURutJWTa
आखिर कहां चूकी पंजाब किंग्स?
- लगातार हारों ने बिगाड़ा गणित
- मध्यक्रम की अस्थिरता
- डेथ ओवर गेंदबाजी रही कमजोर
- दबाव वाले मैचों में अनुभव की कमी
- जीत की लय टूटने के बाद वापसी में देर