सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Sunrisers Hyderabad handed Madhya Pradesh spinner Shivang Kumar his IPL debut against KKR

Who is Shivang Kumar?: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया आईपीएल में डेब्यू, मध्य प्रदेश से है नाता; जानें करियर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 02 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। सनराइजर्स ने इस मैच में मध्य प्रदेश के स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया। आइए जानते हैं कौन हैं शिवांग कुमार जिस पर हैदराबाद ने दांव खेला।

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad handed Madhya Pradesh spinner Shivang Kumar his IPL debut against KKR
शिवांग कुमार - फोटो : SRH
विज्ञापन

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग ने आईपीएल में डेब्यू किया। 26 मई 2002 को जन्मे शिवांग मध्य प्रदेश से आते हैं। कलाई के इस स्पिनर ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। वह मध्य प्रदेश की ओर से तीन लिस्ट-ए मैच खेले, जिसमें 14.30 की औसत के साथ 10 विकेट निकाले।
Trending Videos

सनराइजर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा 
गेंदबाजी के साथ शिवांग ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इसी साल छह जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी। आठ जनवरी 2026 को शिवांग ने कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवरों में 45 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। वह अपने करियर में 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने चार विकेट निकाले हैं। आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर अपने साथ जोड़ा। महज सात मैचों के अनुभव के साथ शिवांग का आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनमें कुछ खास देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान ईशान ने की तारीफ
टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, 'हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे। उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है जिस कारण हमने उन्हें मौका दिया है।'टॉस जीतकर केकेआर ने एसआरएच को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर),  हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed