IND 1st Inning
305/2 (79.3 ov)
Devdutt Padikkal 138(195)*
Rishabh Pant 37 (58)
Day 2 - Session 2, India elected to bat
{"_id":"69be83daaeb955289404385e","slug":"ipl-2026-wasim-jaffer-picks-rcb-playing-11-virat-kohli-jacob-bethell-included-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11, किसे मिली विराट कोहली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11, किसे मिली विराट कोहली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी?
Sat, 21 Mar 2026 05:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:11 PM IST
सार
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले वसीम जाफर ने गत विजेता आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11 का चुनाव किया है। उन्होंने विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को ओपनिंग के लिए चुना है।
विज्ञापन
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की संभावित-11 का चुनाव किया है। उन्होंने इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है, जिसने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

विराट कोहली-फिल सॉल्ट
- फोटो : PTI
फिल सॉल्ट को किया बाहर
जाफर ने आईपीएल 2026 के लिए घोषित आरसीबी की अपनी प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को जगह नहीं दी है। उनकी जगह इंग्लैंड के ही उनके साथी खिलाड़ी जैकब बेथेल को जाफर ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी है। फिल सॉल्ट का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह आठ पारियों में एक अर्धशतक की बदौलत महज 130 रन बना सके थे। इसके उलट जैकब बेथेल ने दमदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। जाफर का बेथेल को टीम में रखने और सॉल्ट को बाहर रखने का यह भी एक कारण हो सकता है। बता दें कि, साल्ट ने आईपीएल 2025 में 13 पारियों में 33.58 की औसत और 175.98 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक लगाते हुए 403 रन बनाए थे।

जितेश शर्मा
- फोटो : ANI
जितेश को बतौर विकेटकीपर चुना
एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में जाफर ने पारी की शुरुआत करने के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली और युवा बल्लेबाज बेथेल को चुना है। कप्तान रजत पाटीदार को तीसरे और ऑल-राउंडर वेंकटेश को चौथे नंबर पर रखा है। पांचवें नंबर पर टिम डेविड को रखा और छठे नंबर पर फिनिशर के रूप में जितेश शर्मा को चुना है, जो विकेटकीपर भी होंगे। टीम बतौर ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को उन्होंने जगह दी है। तेज गेंदबाजी में उन्होंने नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को चुना है, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने सुयश शर्मा को रखा है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए
- फोटो : ANI
आरसीबी ने शुरू कीं तैयारियां
आरसीबी का 28 मार्च को टूर्नामेंट के पहले मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच और पूरे सीजन में अच्छे प्रदर्शन के लिए आरसीबी कैंप में खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। गत चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी और आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

आरसीबी की जीत का जश्न
- फोटो : ANI
आईपीएल 2026 के लिए वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग-11
विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।