{"_id":"5a6c30a34f1c1b514a8b5bfc","slug":"ipl-auction-gautam-gambhir-came-back-in-delhi-daredevils-after-8-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: गंभीर की इतने साल बाद हुई घर वापसी, बनाए जा सकते हैं DD के 'बिग बॉस'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: गंभीर की इतने साल बाद हुई घर वापसी, बनाए जा सकते हैं DD के 'बिग बॉस'
Sat, 27 Jan 2018 01:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gautam Gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के लिए खिलाड़ियों की दो दिवसीय नीलामी शनिवार को बेंगलुरु में शुरू हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार विजेता बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर को इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है। गंभीर को डेयरडेविल्स ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में गौतम गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ही खेले थे।
2 of 5
gambhir
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन करने से इनकार कर दिया था। इस नीलामी में गौतम गंभीर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रैंचाइजी ने गंभीर में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और आखिरकार दिल्ली ने उन्हें बेहद सस्ते दाम में खरीद लिया।
3 of 5
ashwin
उम्मीद के मुताबिक दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स अपने फेवरेट प्लेयर रविचंद्रन अश्विन पर फिर से दांव खेलेगी, वैसा कुछ हुआ नहीं। अश्विन को पंजाब ने 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shikhar dhawan
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए शिखर धवन को रिटेन किया। शिखर धवन पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 5.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
gayle
वहीं कैरीबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल को इस सीजन में अभी तक किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा है। दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल ने अभी सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीवन स्मिथ को ही रिटेन किया है। जबकि किंग्स इलेवेन पंजाब ने अभी तक सिर्फ अपने हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को ही रिटेन किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।