{"_id":"624c1be61c7e646ca932307e","slug":"ipl-captain-ravindra-jadeja-remembered-ms-dhoni-after-three-consecutive-defeats-said-lucky-that-mahi-bhai-is-in-csk-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: लगातार तीन हार के बाद कप्तान जडेजा को आई धोनी की याद, कहा- भाग्यशाली हैं कि टीम में माही हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: लगातार तीन हार के बाद कप्तान जडेजा को आई धोनी की याद, कहा- भाग्यशाली हैं कि टीम में माही हैं
Tue, 05 Apr 2022 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
मौजूदा चैंपियन चेन्नई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 26 मार्च को शुरू होने से पहले धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी लेकिन मैदान पर फैसलों में अब भी उनकी भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविंद्र जडेजा अपने कप्तानी कार्यकाल के शुरू में ही इस पद से जुड़े दबाव को महसूस करने लगे हैं, लेकिन उन्हें खुशी है कि दबाव की परिस्थितियों को झेलने में मदद करने में उनका साथ देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी जैसा शांतचित खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में है।
मौजूदा चैंपियन चेन्नई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 26 मार्च को शुरू होने से पहले धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी लेकिन मैदान पर फैसलों में अब भी उनकी भूमिका अहम होती है। यही वजह है कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक जडेजा सीमा रेखा के करीब भी क्षेत्ररक्षण के लिए चले जाते हैं।

धोनी और जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में ऐसा लगा कि आखिरी ओवरों में धोनी ही फैसला कर रहे थे। उन्होंने ही शिवम दुबे को 19वां ओवर सौंपा था। जडेजा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को अपनी टीम की 54 रन की हार के बाद कहा, ‘नहीं, वह मैच (लखनऊ के खिलाफ) बड़े स्कोर वाला था और डीप मिडविकेट पर कैच लेने का मौका बन सकता था और ऐसे में हमें लगा कि हमारे अच्छे क्षेत्ररक्षक को वहां होना चाहिए। इसलिए मैं गेंदबाजों से अधिक संवाद स्थापित करने की स्थिति में नहीं था।’
जडेजा ने कहा, ‘माही भाई सुझाव देते हैं जो कि अच्छा है। उन्हें बहुत अनुभव है और हमें सलाह के लिए किसी और की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। वह दिग्गज हैं तथा इतने वर्षों से कप्तानी करते रहे हैं। इस तरह का अनुभव केवल हमारी टीम में है, इसलिए हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी सलाह मिलती है।’

- फोटो : social media
जडेजा के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत निराशाजनक रही लेकिन उन्होंने कहा कि जब उन्हें नई भूमिका के बारे में बताया गया तो वे टीम की अगुवाई करने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘मुझे कुछ महीने पहले बता दिया गया था और तभी से मैं कप्तानी करने के लिये तैयार था। मैं मानसिक रूप से भी अगुवाई करने के लिए तैयार था। मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था।’
चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन जडेजा को विश्वास है कि एक जीत से चार बार के चैंपियन के लिए चीजें बदल जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘टी20 में लय हासिल करने के लिए केवल एक मैच की जरूरत पड़ती है और उसके बाद जीत की लय बन जाती है।’