फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील नरेन ने IPL में रचा इतिहास, किया ऐसा कारनामा जो आज तक कोई न कर पाया

Wed, 18 Apr 2018 07:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
KKR vs DD: Sunil Narine creates history, become first foreign spinner to take 100 wickets in IPL
IPL 2018 में सोमवार शाम खेले गए मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स पर एकतरफा जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली दिल्ली की पूरी टीम 14.2 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में एक बार फिर केकेआर की ओर से उनके ट्रंप कार्ड सुनील नरेन ने कमाल कर दिया। 3 विकेट लेने के अलावा कुछ ऐसा कर डाला जो  IPL इतिहास में आजतक नहीं हुआ। देखिए अगली स्लाइड
KKR vs DD: Sunil Narine creates history, become first foreign spinner to take 100 wickets in IPL
केकेआर के ट्रंप कार्ड सुनील नरेन ने दिल्ली की पारी के 12वें ओवर में क्रिस मॉरिस का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। इसके साथ ही नरेन IPL में 100 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बन गए। इसके पहले कोई भी विदेशी  स्पिनर IPL में 100 विकेट नहीं ले पाया है। हालांकि इस टूर्नामेंट में विकेटों की सेचुरी पूरी करने वाले 11 वें खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स में उनका 10 नंबर है।
KKR vs DD: Sunil Narine creates history, become first foreign spinner to take 100 wickets in IPL
दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले नरेन ने क्रिस मॉरिस के अलावा विजय शंकर (2) और मोहम्मर शमी (7) का विकेट भी अपने नाम किया। बता दें कि IPL में सबसे ज्यदा विकेट श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम है। उन्होंने 110 मुकाबले खेलते हुए 154 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
KKR vs DD: Sunil Narine creates history, become first foreign spinner to take 100 wickets in IPL
मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके मलिंगा को इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लसिथ मलिंगा और सुनील नरेन के अलावा अमित मिश्रा (127), पीयूष चावला (130), हरभजन सिंह (129), ड्वेन ब्रावो (123), भुवनेश्वर कुमार (115), आशीष नेहरा (106), विनय कुमार (105), आर. अश्विन (104) और जहीर खान (102) विकेट इस लिस्ट में शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed