{"_id":"5f4fc0a04aea9712e3455b87","slug":"kl-rahul-have-picked-up-leadership-traits-from-virat-kohli-ms-dhoni-and-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-धोनी और रोहित को अपना 'गुरु' मानते हैं केएल राहुल, सीखे कप्तानी के गुर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-धोनी और रोहित को अपना 'गुरु' मानते हैं केएल राहुल, सीखे कप्तानी के गुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए वह उस जानकारी का इस्तेमाल करना चाहेंगे जो उन्होंने बीते वर्षों में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की नेतृत्व क्षमता को देखकर हासिल की है।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
शीर्ष क्रम में बल्ले से दो शानदार सत्र के बाद उन्हें यह मौका दिया गया है। राहुल से जब उनकी कप्तानी में कोहली या धोनी की झलक की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुनिंदा मीडिया से कहा, 'निश्चित रूप से। ये कम से कम पिछले 10 वर्षो से सबसे ज्यादा प्रेरणादायी क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं। उनकी अगुआई में खेलने का मौका मिलना सीखने के लिए शानदार चीज है।'
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'दोनों (कोहली और धोनी) बिलकुल विपरीत हैं और टीम की अगुआई अलग तरीके से करते हैं। लेकिन टीम के लिए उनका जुनून एक समान है, वे हमेशा जीतना और टीम को एक साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
राहुल ने कहा, 'मैं भी अपनी टीम के साथ इसी का इस्तेमाल करना चाहता हूं। यह टीम की तरह महसूस होना चाहिए, यह परिवार की तरह महसूस होना चाहिए।' दुबई से बात करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने सिर्फ भारतीय कप्तानों से ही नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तानों से भी नेतृत्व क्षमता के गुर सीखे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, 'हम हमेशा मैदान पर मैच देखते थे, मैं सीखने पर हमेशा निगाहें लगाए रखता था। आप रोहित (मुंबई इंडियंस के कप्तान और 2018 में भारतीय टीम के कप्तान) जैसे खिलाड़ियों को देखकर काफी कुछ सीखते हो।' राहुल ने कहा, 'खिलाड़ी जैसे केन विलियमसन। उम्मीद करता हूं कि यह सब कुछ मेरे दिमाग में हो ताकि मैं टूर्नामेंट के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।