{"_id":"67f123a1191aaca3c00f1b61","slug":"kl-rahul-ipl-stats-most-50-scores-for-an-opener-in-ipl-equalls-virat-kohli-csk-vs-dc-in-ipl-2025-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: केएल राहुल ने इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी, सीएसके के खिलाफ छठी बार जड़ा अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs DC: केएल राहुल ने इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी, सीएसके के खिलाफ छठी बार जड़ा अर्धशतक
Sat, 05 Apr 2025 06:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:06 PM IST
सार
राहुल ने 51 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाए जिससे दिल्ली ने 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की जिसके दम पर दिल्ली ने चेन्नई के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा। राहुल इस मैच में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरे और उन्होंने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया। राहुल इस सीजन दिल्ली के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने अपना दम दिखाया है।
विज्ञापन
दिल्ली ने दिया 184 रनों का लक्ष्य
दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और राहुल ने 51 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाए जिससे दिल्ली ने 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। सीएसके के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना को एक-एक सफलता मिली।

ओपनर के तौर पर 40वीं बार 50+ स्कोर
केएल राहुल ने इस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही विराट कोहली की बराबरी कर ली है। राहुल ने ओपनर के तौर पर आईपीएल में 40वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया। वह संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस लीग में सर्वाधिक बार 50 प्लस स्कोर बनाया है। राहुल के समान कोहली ने भी इतनी ही बार ओपनर के तौर पर 50+ स्कोर बनाए हैं। आईपीएल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है जिन्होंने 69 बार ऐसा किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 49वीं बार ऐसा किया।

दिग्गजों की सूची में शामिल
केएल राहुल इसके साथ ही आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ छह बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं। सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के नाम है। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने इस टीम के खिलाफ नौ बार 50+ स्कोर बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने आठ बार ऐसा किया है।
ये भी पढ़ें: CSK vs DC: ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट से उबरे, धोनी को कप्तानी करते नहीं देख सके प्रशंसक; फैंस हुए मायूस

राहुल ने पोरेल और रिजवी के साथ की साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। इसके बाद राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। जडेजा ने पोरेल को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया जो 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वह भी 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल ने अपनी पारी जारी रखी और आईपीएल करियर का 38वां अर्धशतक जड़ा। समीर और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। रिजवी 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंतिम ओवर में केएल राहुल भी अपना विकेट गंवा बैठे।