फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli Dance Video: Virat Kohli celebrated wicket with Bhangra, watch video Champions Trophy

Kohli Dance Video: विराट कोहली ने इस तरह मनाया विकेट का जश्न, मैदान के बीच में करने लगे भांगड़ा, देखें वीडियो

Tue, 04 Mar 2025 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान स्टीव स्मिथ ने बनाए। उन्होंने 96 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। वहीं, एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

विज्ञापन
Kohli Dance Video: Virat Kohli celebrated  wicket with Bhangra, watch video Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 49.2 ओवर में 264 रन का स्कोर खड़ा किया। पूरी टीम सिमट गई। टीम इंडिया के लिए इस मैच में चार स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि वरुण और जडेजा को दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया। भारत को पहली सफलता शमी ने दिलाई थी। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच खेल रहे कूपर कोनोली को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। कोनोली खाता भी नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन

विराट कोहली ने किया डांस
मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विराट कोहली डांस करते दिख रहे हैं। उन्होंने डांस करके विकेट का जश्न मनाया था। यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई पारी के तीसरे ओवर का है। ओवर की आखिरी गेंद पर कोनोली आउट हुए तो विराट भांगड़ा करने लगे। उन्होंने मैदान पर डांस किया तो फैंस भी उन्हें देखकर उत्साहित हो उठे। विराट की एनर्जी देखने लायक थी और फैंस का भी मनोरंजन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान स्टीव स्मिथ ने बनाए। उन्होंने 96 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। वहीं, एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 33 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन और मार्नस लाबुशेन ने 36 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली। जोश इंगलिस ने 11 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने सात रन बनाए। बेन ड्वारशुइस ने 19 रन, एडम जैम्पा ने सात रन और नाथन एलिस ने 10 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.2 ओवर में 264 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed