{"_id":"67289c0447e83a079c0bb977","slug":"kohli-rohit-ashwin-bumrah-had-agreed-to-feature-in-the-duleep-trophy-they-withdrew-citing-lack-of-motivation-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: दलीप ट्रॉफी में खेलना चाहते थे कोहली-रोहित? अंतिम समय में क्यों बदला फैसला, सामने आई जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: दलीप ट्रॉफी में खेलना चाहते थे कोहली-रोहित? अंतिम समय में क्यों बदला फैसला, सामने आई जानकारी
Mon, 04 Nov 2024 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:34 PM IST
सार
शुभमन गिल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
कोहली और रोहित
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिससे उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराने के बाद भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ, लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी का आयोजन होना था जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा,रविचंद्नन अश्विन और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से कोई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नहीं खेला था जिससे कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों को निराशा मिली।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद कुछ पूर्व खिलाड़ियों का कहना था कि मैच अभ्यास की कमी भारत की हार का कारण रहा। रिपोर्ट के अनुसार, कोहली, रोहित, अश्विन और बुमराह दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन बाद में निजी कारणों के चलते इससे हट गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने बंगलुरू और अंतपुर में खेले गए दलीप ट्रॉफी मुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन ये खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नहीं खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोहली, रोहित, बुमराह और अश्विन के हटने के बाद चयनकर्ताओं द्वारा रवींद्र जडेजा को दलीप ट्रॉफी से हटा दिया गया था। शुभमन गिल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे थे।
भारत को न्यूजीलैंड से मिली थी करारी हार
न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।
न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।