फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या ने सुनाई आपबीती, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का था आरोप

Thu, 04 Apr 2019 03:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Last 7 Month were not easy didnt know what to do says Hardik Pandya on koffee with karan controversy
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

मुंबई से खेलने वाले टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पिछले सात महीनों को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर करार दिया जब महिलाओं पर अपनी टिप्पणियों के कारण विवाद में फंसने के बाद उन्हें यह नहीं सूझ रहा था कि आगे क्या करना चाहिए।

Last 7 Month were not easy didnt know what to do says Hardik Pandya on koffee with karan controversy
हार्दिक पांड्या

मुंबई की चेन्नई पर इंडियन टी-20 लीग के मैच में जीत पर अहम भूमिका निभाने वाले पांड्या को इस साल के शुरू में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर अपनी टिप्पणियों के लिए बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया गया था। बाद में जांच लंबित होने तक उनका निलंबन हटा दिया गया।

Last 7 Month were not easy didnt know what to do says Hardik Pandya on koffee with karan controversy
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह इस विवाद को अब भूल चुके हैं। पांड्या ने कहा, ‘मैं टीम की जीत में भूमिका निभाकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। सात महीने में मैं बमुश्किल कोई मैच खेल पाया। यह मुश्किल दौर था और मैं नहीं जानता था कि क्या करना है। मैं लगातार बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा था। मैं हर मैच में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहता था। इस तरह से बल्लेबाजी करना और टीम को जीत दिलाना बहुत अच्छा अहसास है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Last 7 Month were not easy didnt know what to do says Hardik Pandya on koffee with karan controversy
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
पांड्या ने आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए और फिर तीन विकेट लिए जिससे मुंबई ने चेन्नई पर 37 रन से जीत दर्ज की। उन्होंने मैच ऑफ द मैच पुरस्कार को उन लोगों को समर्पित किया जिन्होंने मुश्किल दौर में उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा, ‘मैं चोट के कारण बाहर था और फिर विवाद पैदा हो गया। मैं इस मैन आफ द मैच को अपने परिवार और दोस्तों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने इस मुश्किल दौर में मेरा साथ दिया।’ 

पांड्या ने कहा, ‘अब मेरा ध्यान केवल आईपीएल खेलने और यह सुनिश्चित करने पर लगा है कि भारत विश्व कप जीते।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed