{"_id":"649ac4a6796b9cb50e04fc26","slug":"mcc-jhulan-goswami-heather-knight-eoin-morgan-join-mcc-world-cricket-committee-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCC: झूलन के साथ हीथर और मॉर्गन एमसीसी समिति में, अप्रैल में बनाया गया था प्रतिष्ठित क्लब का आजीवन सदस्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MCC: झूलन के साथ हीथर और मॉर्गन एमसीसी समिति में, अप्रैल में बनाया गया था प्रतिष्ठित क्लब का आजीवन सदस्य
Tue, 27 Jun 2023 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
दो दशक लंबे करियर में झूलन ने सफेद गेंद से खेले जाने वाले प्रारूप के 272 मैचों में 300 से अधिक विकेट चटकाए। वनडे में 255 और टी-20 में 56 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 12 टेस्ट में 44 विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी, हीथर और मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और इंग्लैंड की हीथर नाइट और इयोन मोर्गन एमसीसी (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) विश्व क्रिकेट समिति (डब्ल्यूसीसी) की लॉर्ड्स में होने वाली बैठक से पहले समिति से जुड़ गए हैं। क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी। झूलन के अलावा इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान नाइट और 2019 विश्व कप विजेता पुरुष टीम के कप्तान मोर्गन भी डब्ल्यूसीसी से जुड़ गए हैं।
डब्ल्यूसीसी एक स्वतंत्र समिति है जिसमें दुनिया भर के मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, अंपायर और अधिकारी शामिल हैं। महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल झूलन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एकदिवसीय उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था जिसमें उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।
दो दशक लंबे करियर में झूलन ने सफेद गेंद से खेले जाने वाले प्रारूप के 272 मैचों में 300 से अधिक विकेट चटकाए। वनडे में 255 और टी-20 में 56 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 12 टेस्ट में 44 विकेट भी हासिल किए। झूलन को इस साल अप्रैल में एमसीसी का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन
एमसीसी विश्व क्रिकेट कमेटी के प्रमुख माइक गैटिंग ने कहा- हम झूलन, हीथर और मोर्गन का विश्व क्रिकेट समिति में स्वागत करते हुए आनंदित हैं। हालिया वर्षों में महिला क्रिकेट की सफलता को देखते हुए कमेटी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।