फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs GG WPL Highlights: Mumbai vs Gujarat Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

MI vs GG: मुंबई ने सात विकेट से दर्ज की जीत, हरमनप्रीत कौर डब्ल्यूपीएल में 1000 रन बनाने वाली इकलौती भारतीय

Tue, 13 Jan 2026 11:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

मुंबई ने गुजरात को सात विकेट से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
MI vs GG WPL Highlights: Mumbai vs Gujarat Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
गुजरात बनाम मुंबई - फोटो : WPL-X

विस्तार

मुंबई ने गुजरात को सात विकेट से हरा दिया। मंगलवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 71* रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज
डब्ल्यूपीएल में यह मुंबई द्वारा चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले मुंबई ने दिल्ली में गुजरात के ही खिलाफ 191 रन बनाए थे। इस मामले में शीर्ष पर आरसीबी है जिसने गुजरात के खिलाफ पिछले मुकाबले में 202 रन बनाए थे। 

WPL के सबसे बड़े सफल रन चेज
लक्ष्य (रन) टीम (चेज करने वाली) बनाम जगह साल
202 आरसीबी गुजरात जाएंट्स वडोदरा 2025
193 मुंबई इंडियंस गुजरात जाएंट्स मुंबई (डीवाई पाटिल) 2026
191 मुंबई इंडियंस गुजरात जाएंट्स दिल्ली 2024
189 आरसीबी गुजरात जाएंट्स ब्रेबोर्न 2023
179 यूपी वॉरियर्स गुजरात जाएंट्स ब्रेबोर्न 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की पारी
टीम को पहले ही ओवर में बेथ मूनी का कैच छूटने का फायदा मिला और उन्होंने 33 रन की पारी खेली। कनिका आहूजा ने सिर्फ 9 गेंदों में 35 रन बनाकर तेजी से रन बटोरे, जबकि कप्तान एश्ले गार्डनर ने 20 रन जोड़े। मध्य ओवरों में मुंबई की गेंदबाजी के सामने गुजरात की रफ्तार थोड़ी थमी और आयुषी सोनी की 14 गेंदों में 11 रन की पारी ने दबाव बढ़ाया। हालांकि, अंत में जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 43) और भारती फुलमाली (नाबाद 36) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फुलमाली ने 15 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौके लगाए और आखिरी तीन ओवरों में 49 रन जोड़कर गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की पारी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए, जिससे स्कोर 37/2 हो गया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी संभाली और अमनजोत कौर के साथ मिलकर मैच का रुख पलट दिया। हरमनप्रीत ने सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो डब्ल्यूपीएल में उनका 10वां अर्धशतक था। इसी दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे कर डब्ल्यूपीएल इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। अमनजोत ने 26 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद हरमनप्रीत को निकोला कैरी का साथ मिला, जिन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। हरमनप्रीत ने 43 गेंदों में नाबाद 71 रन (7 चौके, 2 छक्के) की मैच जिताऊ पारी खेली और कैरी के साथ 84 रन की अटूट साझेदारी कर मुंबई को चार गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दिलाई। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास में मुंबई का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed