सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पांच खिलाड़ी बन सकते हैं केकेआर के लिए सिरदर्द, लिस्ट में रोहित-रिकेल्टन जैसे नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर को मुंबई के इन पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। आइये जानते हैं...

MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026
रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। आइए आपको मुंबई के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में केकेआर के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं...
Trending Videos

MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ खेलना काफी पसंद आता है। रोहित आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 पारियों में 1083 रन बनाए हैं। रोहित का अगर बल्ला चला, तो केकेआर के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026
रेयान रिकेल्टन-रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रेयान रिकेल्टन
आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रेयान रिकेल्टन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 388 रन बनाए थे। रिकेल्टन की हालिया फॉर्म भी काफी अच्छी चल रही है। टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्होंने 8 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बनाए थे। रिकेल्टन केकेआर के गेंदबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वानखेड़े का मैदान खूब पसंद आता है। इस ग्राउंड पर उन्होंने 39 पारियों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,394 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार वानखेड़े में दो शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार अगर अच्छी लय में नजर आए, तो केकेआर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
जसप्रीत बुमराह
मुंबई के गेंदबाजी अटैक की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। बुमराह पावरप्ले के साथ-साथ अंतिम ओवरों में भी अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। बुमराह का रिकॉर्ड वानखेड़े में शानदार रहा है।

MI vs KKR: Five Mumbai Indians Players Could Become a Headache for KKR See list Ipl 2026
शेरफेन रदरफोर्ड - फोटो : IPL/BCCI
शेरफेन रदरफोर्ड
गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड से केकेआर के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा। रदरफोर्ड ने पिछले सीजन में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 291 रन बनाए थे। रदरफोर्ड अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर किसी भी समय मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं। रदरफोर्ड का इस्तेमाल मुंबई इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed