फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RR Live Cricket Score: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match 9 at Mumbai News Updates in Hindi

MI vs RR Live Streaming: पहली जीत की तलाश में रोहित सेना, राजस्थान से भिड़ंत आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Sat, 02 Apr 2022 12:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई को पहली जीत की तलाश है तो वहीं पूर्व विजेता राजस्थान अपना विजय रथ जारी रखना चाहेगी।

विज्ञापन
MI vs RR Live Cricket Score: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match 9 at Mumbai News Updates in Hindi
rr vs mi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में आज डबर हेडर का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई को पहली जीत की तलाश है तो वहीं पूर्व विजेता राजस्थान अपना विजय रथ जारी रखना चाहेगी। राजस्थान की टीम इस सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है जबकि मुंबई की टीम सू्र्यकुमार के आने से और ताकतवर होगी। ऐसे में दोनों के बीच एक जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब होगा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला? 

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार यानी दो अप्रैल को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा मुंबई और राजस्थान के बीच मैच?

मुंबई और राजस्थान के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगी मुंबई और राजस्थान की भिड़ंत?

मुंबई और राजस्थान मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे जबकि पहली गेंद साढ़े तीन बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

मुंबई और राजस्थान मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।        

संभावित एकादश

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी

राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed