पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story

MS Dhoni Birthday: 45 साल के हुए 'कैप्टन कूल', टिकट कलेक्टर से विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बनने तक का सफर

Tue, 07 Jul 2026 01:13 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jul 2026 01:13 AM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खास अंदाज में बधाई देते हुए उनकी विरासत को हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। टिकट कलेक्टर से विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार होने तक का उनका सफर आज भी करोड़ों युवाओं के लिए मिसाल है।

विज्ञापन
MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
धोनी-साक्षी-जीवा - फोटो : Sakshi Dhoni (instagram)

विस्तार

भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत में 'कैप्टन कूल' और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रशंसकों के बीच 'थाला' के नाम से मशहूर धोनी के जन्मदिन पर देश-विदेश से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस, पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के साथ-साथ खेल जगत की कई हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
सीएसके ने दी बधाई
धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भी अपने सबसे सफल कप्तान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसा नायक जो सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका बन गया। ऐसी विरासत, जो हर पीढ़ी में जिंदा रहेगी।' सीएसके का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस अपने 'थाला' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान...
महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप (2007), वनडे विश्व कप (2011) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) तीनों बड़े सीमित ओवरों के आईसीसी खिताब भारत को दिलाए। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने दिसंबर 2009 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की और लंबे समय तक दुनिया की शीर्ष टीम बनी रही।

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
धोनी और कोहली - फोटो : ANI
शांत कप्तानी और बेहतरीन फिनिशिंग ने दिलाई अलग पहचान
धोनी को क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। मैदान पर उनका शांत स्वभाव, सटीक फैसले और दबाव में मैच खत्म करने की कला उन्हें दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शामिल करती है। इसी वजह से उन्हें विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ 'फिनिशर' के रूप में भी जाना जाता है। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, लेकिन उनकी उपलब्धियां आज भी भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा हैं।

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी - फोटो : ANI
टिकट कलेक्टर से 'कैप्टन कूल' बनने तक
धोनी का सफर भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में गिना जाता है। झारखंड के रांची से निकलकर उन्होंने भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटीई) की नौकरी की, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में ला खड़ा किया। साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी शुरुआत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने गए। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को परिस्थितियों के मुताबिक ढालते हुए दुनिया के सबसे भरोसेमंद फिनिशरों में बदल लिया। मुश्किल हालात में मैच को अंत तक ले जाना और टीम को जीत दिलाना उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई।

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
धोनी और कोहली - फोटो : ANI
कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास
धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। 2007 में युवा टीम के साथ पहला टी20 विश्व कप जीतकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत की। इसके बाद 2011 में 28 साल बाद भारत को वनडे विश्व कप का चैंपियन बनाया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत की कप्तानी 60 मैचों में की, जिनमें 27 मुकाबलों में जीत मिली। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी कप्तानी में भारत ने 72 मैच खेले, जिनमें 41 जीत दर्ज की।

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
धोनी - फोटो : ANI
शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर
धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैचों में 4,876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 1,617 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में भी वह भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और कई यादगार पारियां खेलीं। विकेट के पीछे उनकी बिजली जैसी स्टंपिंग, तेज रिफ्लेक्स और मैच को पढ़ने की क्षमता उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शामिल करती है।

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
धोनी - फोटो : PTI
आईपीएल में आज भी बरकरार है जलवा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का जलवा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कायम है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में कुल पांच आईपीएल खिताब जीते। इसके अलावा सीएसके ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने आईपीएल में 278 से अधिक मैच खेलते हुए 5,400 से ज्यादा रन बनाए हैं। विकेटकीपिंग में भी उनके नाम 150 से अधिक कैच और कई स्टंपिंग दर्ज हैं। मैदान पर उनकी रणनीति और नेतृत्व क्षमता आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय रहती है।

MS Dhoni 45th Birthday CSK shares emotional post on social media wishing know captain cool story
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा
महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक महान क्रिकेटर नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, धैर्य और सादगी की मिसाल हैं। उन्होंने अपने करियर में यह साबित किया कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही फैसलों के दम पर किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। 45वें जन्मदिन पर भी धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। करोड़ों फैंस के लिए 'माही' आज भी वही भरोसेमंद कप्तान हैं, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। क्रिकेट इतिहास में उनका नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed