IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सैमसन बाहर; चयन समिति ने क्या बदलाव किए?
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि रिंकू सिंह की वापसी हो गई है। आइए जानते हैं टीम में क्या बदलाव हुए हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
| दिन | मैच | जगह |
|---|---|---|
| 23 जुलाई (गुरुवार) | पहला टी20 | हरारे |
| 25 जुलाई (शनिवार) | दूसरा टी20 | हरारे |
| 26 जुलाई (रविवार) | तीसरा टी20 | हरारे |
🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी इस सीरीज के लिए चुना गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बने रहेंगे। वहीं, ईशान किशन, रिंकू सिंह और शिवम दुबे का नाम भी टीम में है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। रिंकू सिंह टी20 विश्व कप 2026 की टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौका नहीं मिला था। अब रिंकू जिम्बाब्वे दौरे पर जाएंगे। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया गया है। इनकी जगह प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव को मौका मिला है। इतना ही नहीं, अक्षर पटेल भी जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे। सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिली है।
बीसीसीआई की चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में बदलाव किया है। चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुछ समय से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं और उम्मीद की जा रही थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। लेकिन वह समय से फिट नहीं हो सके जिस कारण उन्हें सीरीज से बाहर करना पड़ा है।