पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: England have announced an unchanged playing 11 for the third T20I against India know details

IND vs ENG: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, पुराने संयोजन पर ही जताया भरोसा

Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
सार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है और विजेता संयोजन को बरकरार रखा है। पिछले मैच में फ्लॉप रहे सॉल्ट और बटलर पर टीम ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: England have announced an unchanged playing 11 for the third T20I against India know details
हैरी ब्रूक - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। इंग्लैंड ने मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने उसी संयोजन पर भरोसा जताया है, जिसने मैनचेस्टर में विश्व चैंपियन भारत को छह गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट से हराया था। 
विज्ञापन

सॉल्ट-बटलर पर भरोसा कायम
पिछले मैच में फिल सॉल्ट और जोस बटलर खाता खोले बिना आउट हो गए थे, लेकिन टीम ने उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका दिया है। हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और टॉम बैंटन के पिछले प्रदर्शन ने मध्यक्रम के आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है। पिछले मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज जोश टंग (चार ओवर में 46) और लेग स्पिनर आदिल राशिद (दो ओवर में 21) थोड़े महंगे साबित हुए थे, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें टीम में बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत गेंदबाजी में कर सकता है बदलाव
कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम प्रबंधन अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर रहा है, जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह खतरे में दिखाई दे रही है। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई पूरी तरह लय से बाहर नजर आए। उन्होंने तीन बैक-फुट नो-बॉल फेंकी और पारी के 17वें ओवर में 29 रन लुटाए। चार ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन खर्च करने के बाद उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं। ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए बिश्नोई का प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल माना जा रहा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। स्विंग और पिच से अतिरिक्त हरकत हासिल करने की उनकी क्षमता उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प बनाती है, जिनकी बैक-ऑफ-द-लेंथ गेंदें टी20 क्रिकेट में अपेक्षाकृत आसान साबित होती हैं।
विज्ञापन

तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed