{"_id":"6a4b8869b2f0927223048094","slug":"sri-lanka-u19-vs-india-u19-2nd-unofficial-odi-match-updates-and-scorecard-anvay-dravid-innings-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND U19 vs SL U19: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने दिखाया दम, श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ खेली दमदार पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND U19 vs SL U19: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने दिखाया दम, श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ खेली दमदार पारी
Mon, 06 Jul 2026 04:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:20 PM IST
सार
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए दमदार पारी खेली। भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका अंडर-19 टीम को दूसरे अनौपचारिक वनडे में 286 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका टीम की पारी जारी है।
विज्ञापन
अन्वय द्रविड़
- फोटो : SLC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारत अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए अपना दम दिखाया। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक वनडे मैच में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिससे भारत अंडर-19 टीम 47.2 ओवर में 285 रन बनाने में सफल रही। अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का) 87 रन बनाए। हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत ही टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी।
अन्वय ने राजपूत के साथ निभाई साझेदारी
भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 81 रन था। अन्वय और अर्जुन राजपूत (76) ने टीम को संकट से उबारा। विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय और राजपूत ने पांचवें विकेट के लिए 145 रन जोड़कर भारत को 221 रन तक पहुंचाया। राजपूत के आउट होने से यह साझेदारी टूटी।
अन्वय ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके पास शतक बनाने का अच्छा मौका था, लेकिन वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस के हाथों आउट हो गए, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 41 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ज्यादा देर तक नहीं चली। उसने अपने अंतिम तीन विकेट 22 रन के अंदर गंवा दिए। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया था।