{"_id":"6a4b8381b777351bd505a978","slug":"ind-vs-eng-3rd-t20-2026-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-india-vs-england-match-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG T20 Live Streaming: तीसरे टी20 के लिए रात तक का करना होगा इंतजार, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG T20 Live Streaming: तीसरे टी20 के लिए रात तक का करना होगा इंतजार, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
Mon, 06 Jul 2026 03:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:59 PM IST
सार
India vs England 3rd T20 Live Streaming, Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच देखने के लिए भारतीय प्रशंसकों को नींद खराब करने के लिए तैयार रहना होगा। पिछला मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला गया था, लेकिन तीसरा टी20 का समय अलग है। आइए जानते हैं ये मैच कब शुरू होगा और दर्शक कहां इस मैच का आनंद ले सकेंगे...
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। भारत को अगर सीरीज गंवाने से बचानी है तो हर हाल में ये मुकाबला अपने नाम करना होगा। ब्रिटेन दौरे पर अब तक जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में संयोजन में बदलाव कर सकती है। अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक चार में से तीन मुकाबले हार चुका है। इनमें आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की शर्मनाक सीरीज हार भी शामिल है। ऐसे में टीम के लिए तीसरा टी20 करो या मरो जैसा मुकाबला बन गया है।
विज्ञापन
वैभव-अभिषेक से विस्फोटक पारी की उम्मीद
ट्रेंट ब्रिज की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर आक्रामक पारी की उम्मीद होगी। उनके साथ शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा भारतीय पारी की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। भारतीय बल्लेबाजों में केवल अभिषेक शर्मा ही अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली पर कायम रहे हैं। उन्होंने दोनों मैचों में महज 24-24 गेंदों पर क्रमशः 59 और 43 रन बनाए। डेब्यू का दबाव पीछे छोड़ चुके वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड के गेंदबाजों पर खुलकर हमला करने की कोशिश करेंगे। तिलक वर्मा ने पिछले मुकाबले में आखिरी ओवरों में छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली लेकिन टीम बीच के ओवरों में रन गति बनाये रखने में संघर्ष करती दिख रही है। धीमें गेंदबाजों और करन ने इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

ट्रेंट ब्रिज में भारत को पिछले मैच में मिली थी हार
इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉवसन, विल जैक्स और आदिल राशिद लगातार गेंद की गति कम रखकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। दूसरी ओर, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप के बाद से अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और थोड़ी तेज गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत ने पिछली बार 2022 में ट्रेंट ब्रिज में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 48 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था, लेकिन उनकी विस्फोटक पारी भी भारत को हार से नहीं बचा सकी।

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 07 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।